विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में गहने दोगुना करने का लालच देकर युवक से ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

इंदिरापुरम में मेवाड़ कॉलेज के पास टप्पेबाजों ने एक युवक को गहने दोगुना करने का झांसा देकर उसकी चेन और ...और पढ़ें

इंदिरापुरम में गहने दोगुना करने का लालच देकर युवक से ठगी  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

इंदिरापुरम में गहने दोगुना करने का लालच देकर युवक से ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. इंदिरापुरम में युवक से चेन और अंगूठी की ठगी हुई।

  2. टप्पेबाजों ने गहने दोगुना करने का झांसा देकर ठगा।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की।

अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मेवाड़ कॉलेज के पास टप्पेबाजों ने डबल करने का झांसा देकर युवक से चेन व अंगूठी उतरवा ली। पीड़ित मेरठ से वसुंधरा अपनी पत्नी को लेकर आए थे।

पीड़ित ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेरठ गंगा नगर गंगाधाम निवासी नमन चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले वह वसुंधरा से अपनी पत्नी को लेने गए थे।

...जब युवक ने पूछा दिल्ली का रास्ता

वह मेवाड़ कालेज के पास बाइक टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा। युवक ने उनसे दिल्ली का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगे।

इसी दौरान दूसरा युवक उनके पास पहुंचा। दूसरे युवक ने उनसे मदद करने को कहा। दोनों लोग बातों में उलझाकर उन्हें पार्क में ले गए। जहां युवकों ने उन्हें गहने डबल करने का झांसा दिया। लालच के चलते उन्होंने हाथ की अंगूठी और चेन उतार कर उन्हें दे दी।

मिल दोनों युवक गायब

गहने देने के बाद वह सुधबुध खोकर वहीं बैठे रहे। कुछ देर उन्होंने देखा कि दोनों युवक वहां से गायब थे। जिसके बाद उन्हें स्वयं के साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से टप्पेबाजों की शिकायत की है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाजों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में ट्यूबवेल तार चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने गले में तार डालकर बाजार में घुमाया