गाजियाबाद में भोपुरा-लोनी मार्ग पर बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
गाजियाबाद के भोपुरा-लोनी मार्ग पर पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। ...और पढ़ें

भोपुरा-लोनी मार्ग पर बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
भोपुरा-लोनी मार्ग पर बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज
जीडीए खर्च करेगा लगभग एक करोड़ रुपये निर्माण पर
पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात होगा सुगम
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भोपुरा से लोनी मार्ग पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए प्राधिकरण की ओर से फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना तैयार की गई है।
इस एफओबी का कोयल एन्क्लेव योजना के निकट निर्माण किया जाएगा, जहां व्यस्त यातायात के कारण सड़क पार करना पैदल सड़क पार करने वाले लोगों के लिए बेहद जोखिम भरा हो गया है।
जीडीए की ओर से इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एफओबी के तैयार होने के बाद राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी।
साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। प्राधिकरण का मानना है कि इस परियोजना से यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारु होगी और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के कनावनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान
