विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मॉग से रेड जोन में गाजियाबाद के 3 बड़े इलाके, संजयनगर में AQI 353 के पार; तीसरे दिन भी हालात बेहद खराब

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:34 PM (IST)

साहिबाबाद में बुधवार को दिनभर छाए रहे स्मॉग से लोगों को आंखों में जलन हुई और वाहन चालकों को परेशानी ...और पढ़ें

न्यू लिंक रोड पर छाया स्माग। जागरण

न्यू लिंक रोड पर छाया स्माग। जागरण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। आसमान में बुधवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। इससे लोगों को आंखों में जलन की समस्या रही। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई।

वहीं, लोनी क्षेत्र के लोगों को मंगलवार के मुकाबले प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली, लेकिन वेव सिटी के साथ इंदिरापुरम व संजय नगर की हवा भी रेड जोन में पहुंच गई है।

संजय नगर का AQI 353 पर पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले का AQI बीते तीन दिन से खराब श्रेणी में बना हुआ है। AQI 257 दर्ज किया गया। संजय नगर के लोगों को बीते करीब एक माह से राहत थी, लेकिन यहां की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।

यहां का AQI 353 दर्ज किया गया। वहीं वेव सिटी का AQI 302 व इंदिरापुरम का 310 दर्ज किया गया। लोनी, न्यू तहसील लोनी व वेद विहार की हवा भी खराब श्रेणी में रही।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अगले एक-दो दिन में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं।

GRAP की पाबंदियों का नहीं हो रहा पालन

GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं, लेकिन पहले चरण की पाबंदियों का भी पालन नहीं हो पा रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव तक नहीं किया जाता है। वहीं, शहर में जगह-जगह खुले में पड़ी निर्माण सामग्री भी प्रदूषण को बढ़ा रही है।

गाजियाबाद और स्टेशनों का AQI

क्षेत्र

मंगलवार

बुधवार

गाजियाबाद

235

257

लोनी

318

277

वेव सिटी

323

302

इंदिरापुरम

238

310

न्यू तहसील लोनी

153

230

संजय नगर

257

353

वसुंधरा

217

185

वेद विहार

187

249

प्रदूषण रोकथाम के लिए निगरानी की जा रही है। लापरवाही बरतने वालीं कुछ निर्माण साइट को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही जुर्माने की संस्तुति की जाएगी।
- अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, UPPCB

यह भी पढ़ें- दीपावली पर अलीगढ़ यात्रियों को तोहफा: 5 से चलेंगी दो नई ईएमयू ट्रेनें, दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।