गाजियाबाद के विजय नगर में सुधरेगी सीवर व्यवस्था, मिलेगी मुक्त कनेक्शन की व्यवस्था, तैयार हुआ पूरा प्लान
गाजियाबाद के विजय नगर, शांति नगर, हरवंश नगर और भट्टा रोड में सीवर समस्या के समाधान हेतु 9.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-1795557716226_m.webp)
गाजियाबाद के विजय नगर में 9.12 करोड़ से सुधरेगी सीवर व्यवस्था मिलेगी मुफ्त कनेक्शन ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
विजय नगर में 9.12 करोड़ रुपये से सीवर सुधार कार्य।
12,500 मीटर सीवर लाइन बिछेगी, 3600 घरों को मुफ्त कनेक्शन।
महापौर सुनीता दयाल ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
गाजियाबाद, जतिन त्यागी। विजय नगर के वार्ड 27 में शांति नगर और वार्ड 32 के हरवंश नगर और भट्टा रोड पर पर सीवर की समस्या दूर करने के लिए 9.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल ने तीनों क्षेत्रों में 12,500 मीटर सीवर लाइन बिछाने और 3600 घरों को मुफ्त सीवर कनेक्शन देने के कार्य का शिलान्यास किया।
दो हजार घरों में दिए जाएंगे सीवर कनेक्शन..
महापौर ने बताया कि शांति नगर में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से 5985 मीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही 2000 घरों को सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे।
वहीं, हरवंश नगर और भट्टा रोड में 4.89 करोड़ रुपये की लागत से 300 एमएम व्यास की 5200 मीटर एवं 450 एमएम व्यास की 900 मीटर लाइन बिछाई जाएगी। जिससे 1600 घरों को कनेक्शन देने का कार्य होगा। दोनों परियोजनाओं के तहत 300 और 450 एमएम व्यास की सीवर लाइन डाली जाएगी।
पहले नहीं दिए जाते थे मुक्त कनेक्शन की व्यवस्था
महापौर ने कहा कि पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद घरों को कनेक्शन नहीं दिए जाते थे। ऐसे में लोगों को बाद में खुद के खर्च पर कनेक्शन लेना पड़ता था। कई बार लाइन में ब्लाकेज की समस्या भी सामने आती थी।
इस बार लाइन बिछाने के साथ ही घरों को मुफ्त कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है, ताकि लाइन शुरू होने के साथ ही घरों का सीवर उससे जुड़ सके। इस दौरान पार्षद नरेश जाटव, सुभाष चौधरी और पूर्व पार्षद राकेश त्यागी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।