विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवाड़ी पुलिस की इस पहल से मायूस चेहरों पर आई रौनक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16 लाख के 103 गुम मोबाइल लौटाए

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:27 AM (IST)

भिवाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 103 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये है।  

भिवाड़ी पुलिस की इस पहल से मायूस चेहरों पर आई रौनक ( फोटो स्रोत : जागरण )

भिवाड़ी पुलिस की इस पहल से मायूस चेहरों पर आई रौनक ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. भिवाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 103 मोबाइल बरामद किए।

  2. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है।

  3. साइबर टीम ने CEIR पोर्टल से तकनीकी विश्लेषण कर फोन ट्रेस किए।

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असल मालिकों को सौंपे है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीना के सुपरविजन में गठित विशेष साइबर टीम में साइबर थाना की पुलिस उप अधीक्षक पल्लवी गुप्ता के साथ साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।

डा़टा का किया गया तकनीकी विश्लेषण

पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि साइबर टीम ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल से प्राप्त डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया।

103 मोबाइल फोन बरामद

इसके बाद मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से समंवय कर गुम हुए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर अलग-अलग राज्यों और जिलों में कार्रवाई कर 103 मोबाइल फोन बरामद किए।

एसपी बृजेश उपाध्याय ने पुलिस थाना भिवाड़ी फेज थर्ड में मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए गए।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ग्रेप नियमों की अनदेखी, कचरा जलाने और निर्माण कार्य पर रोक बेअसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।