विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में ग्रेप नियमों की अनदेखी, कचरा जलाने और निर्माण कार्य पर रोक बेअसर

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:21 AM (IST)

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू होने के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन जारी है।

रेवाड़ी में ग्रेप नियमों की अनदेखी, कचरा जलाने और निर्माण कार्य पर रोक बेअसर ( फोटो स्रोत : जागरण )

रेवाड़ी में ग्रेप नियमों की अनदेखी, कचरा जलाने और निर्माण कार्य पर रोक बेअसर ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. रेवाड़ी में ग्रेप नियमों का उल्लंघन लगातार जारी।

  2. शहर में कचरा जलाया जा रहा, निर्माण कार्य जारी।

  3. प्रदूषण नियंत्रण में विभागों की कार्रवाई पर सवाल।

प्रितम सिंह, रेवाड़ी। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू होने के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन जारी है।

कहीं निर्माण कार्य हो रहा है, तो कहीं कचरे और कबाड़ में आग लगाई जा रही है। संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों को हो रही परेशानी..

मंगलवार को शहर के राव तुलाराम पार्क के पास कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। कचरे से धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास का क्षेत्र धुएं से भर गया। करीब आधे घंटे तक कचरा सुलगता रहा। इससे पार्क के पास आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई। लोगों की सूचना के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ग्रेप के दौरान खुले में कचरा जलाने पर रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं, यह सवाल बना हुआ है। वहीं, बावल के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य जारी है, जबकि ग्रेप के तहत निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी है। निर्माण कार्य रोकने के आदेशों का पालन कराने वाले विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आबोहवा हो रही प्रदूषित

बावल औद्योगिक क्षेत्र के गांव करनावास, सुठानी, सुठाना, जलालपुर और जलियावास में भी स्थिति ऐसी ही है। यहां कबाड़ के गोदामों में रात के अंधेरे में कबाड़ जलाया जा रहा है।

इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के गांवों की आबोहवा को प्रदूषित कर रहा है। लोगों का कहना है कि रात में इन गतिविधियों पर निगरानी नहीं होने से नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में साइबर ठगी, सेवानिवृत्त वायु सैनिक से 23 लाख की ठगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।