रेवाड़ी में साइबर ठगी, सेवानिवृत्त वायु सैनिक से 23 लाख की ठगी
साइबर ठगों ने रेवाड़ी के एक सेवानिवृत्त वायु सैनिक को सीबीआई अधिकारी बनकर 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे करीब 23 लाख रुपये ठग लिए।
-1795556592204_m.webp)
रेवाड़ी में साइबर ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सेवानिवृत्त वायु सैनिक से सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी।
ठगों ने 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा।
फर्जी आरबीआई लेटरपैड से 23 लाख रुपये ठगे।
प्रितम सिंह, रेवाड़ी। साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर गांव जैनाबाद के रहने वाले सेवानिवृत्त वायु सैनिक से करीब 23 लाख रुपये ठग लिए।
आरोपितों ने उन्हें 16 दिनों तक वीडियो काल के जरिये डिजिटल अरेस्ट रखा और जांच के नाम पर निगरानी की। भरोसा जीतने के लिए आरबीआई के लेटर पैड जैसा दिखने वाला फर्जी दस्तावेज भी भेजा। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुद को बताया सीबीआई अधिकारी
दरअसल, करीब 62 वर्षीय सरजीत वायु सेना और स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहते हैं। 16 अक्टूबर को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। वीडियो कॉल पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित कार्यालय का सीबीआई अधिकारी विजय तिवारी बताया।
उसने कहा कि मनी लांड्रिंग के मामले में सरजीत का नाम सामने आया है और पंकज शर्मा नामक व्यक्ति के घर से उनके नाम की आइसीआइसीआइ बैंक की पासबुक मिली है। सरजीत ने उस बैंक में खाता होने से इंकार किया, लेकिन आरोपित ने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी बताकर उनका भरोसा जीत लिया।
पीपीएफ खाते से भी पैसे निकालने की कोशिश
आरोपित ने कहा कि वायु सैनिक होने के कारण सुप्रीम कोर्ट से घर बैठे जांच की अनुमति मिली है। उसने काल डिटेल, संपत्ति, यात्रा और बैंक लेन-देन की जांच का झांसा दिया। बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद सरजीत से पीपीएफ खाता बंद कर उसमें जमा राशि बचत खाते में ट्रांसफर करने को कहा गया।
बैंक ने नियमों के चलते खाता बंद करने से मना कर दिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें हर घंटे अपनी स्थिति बताने और मैसेज में ‘आई एम सेफ एट होम’ लिखकर भेजने का निर्देश दिया।
आरबीआई के लेटर पैड जैसा दिखने वाला दस्तावेज भेजा
अक्टूबर को आरोपितों ने आरबीआई के लेटर पैड जैसा दिखने वाला दस्तावेज भेजा, जिसमें बैंक खाते की जानकारी थी। सरजीत को बताया गया कि आरबीआई की टीम आ चुकी है। इसके बाद उन्होंने बताए गए खाते में आरटीजीएस से 11 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
30 अक्टूबर को आरोपितों ने कहा कि तीन जांच सही पाई गई हैं और पीपीएफ खाते की जांच बाकी है। इसके लिए 12 लाख रुपये और मांगे गए। सरजीत ने परिचितों से रुपये उधार लेकर 31 अक्टूबर को दूसरे खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
12 लाख और मांगे तो स्वजन को बताया
दो नवंबर को आरोपितों ने 12 लाख रुपये और भेजने का दबाव बनाया। सरजीत ने भाई से मदद मांगते हुए उसे पूरी घटना बताई। स्वजन के समझाने के बाद उन्होंने 17 नवंबर को पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ठगी में शामिल आरोपितों और बैंक खातों की जांच कर रही है।
ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे रहें सावधान
- फोन एवं वीडियो काल के माध्यम से जांच के नाम पर फोन करने वालों से सावधान रहे।
- कोई भी जांच अधिकारी वीडियो काल पर पूछताछ नहीं करते।
- किसी भी अनजन काल या मैसेज से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
- ओटीपी, एटीएम कार्ड पिन नंबर की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
- कोई भी बैंक अधिकारी फोन के माध्यम से किसी तरह के ओटीपी की मांग नहीं करते।
- किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर आनलाइन सर्च करने से बचे।
- आनलाइन गैम, लाटरी और इनाम के नाम पर धोखाधड़ी से बचे।
- किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए अपने बैंक व पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें- हरदोई में मां को पीट रहे पिता को देख आग बबूला हुआ बेटा, धारदार हथियार से कर दी हत्या
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।