विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पांच वर्षीय बच्ची की मौत; मां घायल

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:24 PM (IST)

साहिबाबाद के अर्थला बालाजी विहार कॉलोनी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, ...और पढ़ें

सड़क हादसे में मां को चोट आई है जबकि बेटी इनाया की मौत से पूरा परिवार शोक में है। फाइल फोटो

सड़क हादसे में मां को चोट आई है जबकि बेटी इनाया की मौत से पूरा परिवार शोक में है। फाइल फोटो

HighLights

  1. साहिबाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत।

  2. स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा, बच्ची की मां घायल।

  3. आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला बालाजी विहार कालोनी में ईंटों से भरे ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि मां घायल हो गई। घटना के समय मासूम स्कूल से मां के साथ घर जा रही थी। वारदात के बाद आरोपित चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पिता ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एलकेजी में पढ़ती थी बच्ची

हज हाउस न्यू हिंडन विहार काॅलोनी में मोहसीन परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सुलताना बेटी इनाया और बेटा फैजान हैं। उनकी अर्थला बालाजी विहार कालोनी में ससुराल है।

इनाया काॅलोनी स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी की पढ़ाई करती थी। वह अधिकांश रूप से नानी के घर रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे मां सुलताना बेटी इनाया को स्कूल से लेने गई थीं। गली में एक ओर मलवा पड़ा था।

इस दौरान वहां से गुजर रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया मलवे से चढ़ गया। जिससे नियंत्रण बिगड़ने पर ट्राली पलट गई। इनाया और सुलताना ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गईं।

ड्राइवर की तलाश की जा रही

हादसा हुआ देखकर लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और ईंटों के नीचे दबी इनाया व सुलताना को आनन फानन में उपचार के लिए वसुंधरा स्थित एक अपताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने इनाया को मृत घोषित कर दिया। सुलताना को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मोहसीन ने आरोपित चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस को सौंपा ट्रेक्टर ट्राली

वारदात के बाद आरोपित ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने ट्रेक्टर ट्राली सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दी। आरोप है कि देर शाम स्वजन पुलिस चौकी पहुंचे तो ट्राली वहां नहीं थी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की वार्तालोक सोसायटी में आवारा कुत्तों का खौफ, घरेलू सहायिका पर हमला

यह भी पढ़ें- BRICS Summit के चलते गाजियाबाद-दिल्ली के बीच 44 ट्रेनें प्रभावित, 13 रद और 13 का बदला रूट