गाजियाबाद में 30 हजार वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई
गाजियाबाद में कुशलिया रोड के पास ग्राम डासना देहात और कल्लूगढ़ी में 30 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा ...और पढ़ें
-1773586614382_m.webp)
गाजियाबाद में 30 हजार वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर।
HighLights
गाजियाबाद में 30 हजार वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी ध्वस्त।
डासना देहात, कल्लूगढ़ी में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई।
अवैध निर्माणों पर सख्ती जारी, लोगों को चेतावनी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कुशलिया रोड के पास समाजवादी आवास योजना को जाने वाली सड़क पर स्थित ग्राम डासना देहात और कल्लूगढ़ी में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने खसरा संख्या 1618, 1619, 1620, 1627, 1628, 1629 एवं 1630 की करीब 30 हजार वर्ग मीटर भूमि पर सड़क, चारदीवारी और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
प्राधिकरण के अनुसार इस कालोनी को दानिश और नितिन समेत अन्य लोगों द्वारा वर्ष 2024 में अवैध रूप से विकसित किया गया था। प्रभारी प्रवर्तन जोन तीन राजीव रतन सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कालोनाइजर एवं उनके समर्थकों की भीड़ ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए सभी को मौके से खदेड़ दिया।
इस दौरान सहायक अभियंता अनुज कुमार, अवर अभियंता सचिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण की ओर से सख्ती और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अवैध कालोनियों में भूखंड की खरीद-फरोख्त न करें। अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
