गाजियाबाद में 22.87 करोड़ रुपये से चमकेंगे 40 गांव, सड़क-नाली समेत 77 विकास कार्यों को मिली मंजूरी; देखें लिस्ट
गाजियाबाद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 22.87 करोड़ रुपये के 77 विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-1795971619145_m.webp)
गाजियाबाद के 40 गांवों में 77 विकास कार्यों को मंजूरी। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को मंजूरी।
22.87 करोड़ रुपये के 77 कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू।
सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य चुनाव से पहले होंगे।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है। नगर निगम क्षेत्र के करीब 40 गांवों और कॉलोनियों में 77 विकास कार्यों को मंजूरी देकर निविदा प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है।
इन कार्यों पर करीब 22 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, इंटरलाकिंग और साइड पटरी बनाने के काम शामिल हैं।
चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मुरादनगर, शहर और साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की ओर से लगातार विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। इस संबंध में अधिकारियों से स्थलों की पैमाइश और कार्यों की स्वीकृति कराने के बाद इन्हें निविदा प्रक्रिया में शामिल कराया गया है।
निगम में पहले से करीब 1000 कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। नए कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। चुनाव से पहले संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू हो सकें।
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के इन इलाकों में विकास कार्य
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के हरसांव, गंगापुरम, रईसपुर, महेंद्रा एन्क्लेव, मैनापुर, जागृति विहार, गार्डन एन्क्लेव, बम्हेटा, मानसरोवर कॉलोनी, राज कंपाउंड, सदरपुर, राधा गार्डन, महरौली, गढ़ी, सिकरोड और केशव कुंज में विकास कार्य कराए जाएंगे।
शहर विधानसभा क्षेत्र में किराना मंडी, तुराब नगर, अंबेडकर रोड, शिवपुरी, सेक्टर-11 प्रताप विहार, भाटिया मोड़, अकबरपुर बहरामपुर, सैन विहार, डूंडाहेड़ा, सेवानगर, वकील कालोनी, वाल्मीकि कुंज, खैराती नगर, माता कॉलोनी, रेलवे कालोनी, राहुल विहार, बागू और क्रिश्चियन नगर में काम होंगे।
वहीं, साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के डिफेंस कालोनी, शहीदनगर, वजीराबाद रोड, कड़कड़ माडल, न्यू करहैड़ा, श्याम पार्क और बृज विहार समेत अन्य स्थानों को विकास कार्यों के लिए चुना गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के घरों में 5 हजार रुपये में लगेगा सोलर प्लांट, 5 साल तक फ्री मेंटेनेंस और 25 साल की मिलेगी वारंटी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।