विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GDA ने पाइप मार्केट में शुरू कराया सड़कों का पुनर्निर्माण, मंत्री सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Published: Sat, 02 May 2026 07:43 PM (IST)

जीडीए ने साहिबाबाद के श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया, जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया।

मंत्री सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ। जागरण

मंत्री सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ। जागरण

HighLights

  1. पाइप मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू।

  2. कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

  3. 1.40 करोड़ की लागत से 2756 मीटर सड़क बनेगी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का काम शनिवार को जीडीए ने शुरू कराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पिछले काफी समय से व्यापारी सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे।

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि इस परियोजना के तहत कुल 2756 मीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के साथ आरसीसी ड्रेन, बीएम, एसडीबीसी और इंटरलाकिंग टाइल्स भी बनाई जाएंगी।

इस कार्य की कुल लागत लगभग 1.40 करोड़ रुपये है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, जलभराव की समस्या कम होगी और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर सचिव विवेक कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता, पाइप मार्केट व्यापारी संगठन के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- खोड़ा में माफिया को नहीं बेचने दूंगा पानी, चाहे हर नाके पर मुझे बैठना पड़े : कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा