विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा में माफिया को नहीं बेचने दूंगा पानी, चाहे हर नाके पर मुझे बैठना पड़े : कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा

Published: Thu, 16 Apr 2026 07:21 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने खोड़ा में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया और 17 वार्डों के लिए 28.65 ...और पढ़ें

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा।

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा।

HighLights

  1. मंत्री सुनील शर्मा ने खोड़ा में पीएचसी का लोकार्पण किया

  2. 17 वार्डों में 28.65 करोड़ की पाइपलाइन का शिलान्यास

  3. पानी माफिया को चेतावनी, हर घर नल से पानी मिलेगा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण और 17 वार्डों के लिए पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। पाइपलाइन विस्तार कार्य के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने कहा की खोड़ा में माफिया को पानी नहीं बेचने दूंगा। चाहे इसके लिए हर नाके पर मुझे खुद बैठना पड़े।

उन्होंने कहा कि खोड़ा में पानी कुछ माफिया हैं, जो पानी बेचते हैं। खोड़ा की जमीन के पानी को नीचे पहुंचा दिया। पानी माफिया नहीं चाहते थे कि यहां पानी की व्यवस्था हो। बहुत तरह के व्यवधान डाले गए। मैं पानी माफिया को चेतावनी देना चाहता हूं कि आज यह शिलान्यास है इसका उद्घाटन तो उस दिन होगा जिस दिन हर घर में नल से पानी निकलेगा। यह काम बहुत जल्द होगा। जिस दिन यह काम पूरा होगा हो जाएगा। मैं चेतावनी देता हूं कि जितने भी पानी माफिया हैं वह अपना इंतजाम कर लें। खोड़ा का पानी खोड़ा के बाहर नहीं बिकने दूंगा। खोड़ा के बाहर जाने नहीं दूंगा चाहे हर नाके पर सुरक्षा के लिए मुझे खुद बैठना पड़े।

खून की हर तरह की जांच शुरू

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां पर खून की हर तरह की जांच शुरू हो गई है। महिला प्रसव की व्यवस्था भी है। बहुत जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की नियुक्ति होने वाली है। कैंसर की जांच भी यहां होगी। गंभीर रोगों का उपचार और जांच अस्पताल में किया जाएगा।

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के लोकार्पण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों को समय पर उपचार की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुलभ, सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

यह प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित विक्रम, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

28.65 करोड़ की है पेयजल योजना

खोड़ा के 17 वार्डों में पानी पहुंचाने की पेयजल योजना 28.65 करोड़ की है। वार्ड एक, दो व तीन में नलकूप लगाने का कार्य किया जाएगा। वार्ड 18 के बिहारी कालोनी पार्क में भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। इन कार्यों का भी कैनिबेट मंत्री ने शिलान्यास किया।