विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी में 45 इंडस्ट्रीयल प्लॉट्स को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, छह करोड़ से सड़क का निर्माण शुरू

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:53 AM (IST)

GDA ने लोनी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए हैं। इससे 45 ...और पढ़ें

टीला मोड़ थाना से सेवा धाम चौकी तक डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतीकात्मक तस्वीर

टीला मोड़ थाना से सेवा धाम चौकी तक डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जीडीए ने लोनी में औद्योगिक क्षेत्र विकास कार्य शुरू किए।

  2. छह करोड़ रुपये से सड़क और भूखंड समतलीकरण हो रहा।

  3. 45 औद्योगिक भूखंडों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, निवेश बढ़ेगा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लोनी में औद्योगिक क्षेत्र की राह आसान करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। जीडीए करीब छह कराेड़ रुपये से विकास कार्य करा रहा है। टीला मोड़ थाने के पास औद्योगिक क्षेत्र के भूखंडों में मिट्टी डलवाकर समतल करा दिया है। साथ ही, टीला मोड़ थाना से सेवा धाम चौकी तक डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

जीडीए ने विकास कार्य शुरू कर दिए

औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए यहां जीडीए ने उद्यमियों को 45 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए, हालांकि एक लेन सड़क बदहाल होने के कारण यहां आवागमन के दौरान परेशानी से उद्योगों का विकास नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही भूखंड भी सड़क से नीचे होने के कारण यहां उद्यमियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए जीडीए ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका ने इस रास्ते पर एलईडी लाइटें भी लगवा दी हैं।

औद्योगिक क्षेत्र बनाने की दिशा में हो रहे काम

जीडीए की योजना के तहत लोनी क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की योजना तैयार की गई है। इसमें टीला मोड़ से पाइपलाइन रोड और अन्य मार्गों का निर्माण शामिल है। अभी इंद्रप्रस्थ योजना के पास बदहाल सड़क के कारण विकास कार्य बाधित हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों के बन जाने से यातायात सुगम होगा। लोनी में मंडोला विहार के पास और इंद्रप्रस्थ योजना के पास औद्योगिक क्षेत्र बनाने की दिशा में जीडीए काम कर रहा है।

"लोनी में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम शुरु कर दिया गया है। छह करोड़ से सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। इससे निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।"

-राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जीडीए।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से रेल सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, 10 दिन बाद 18 लोकल ट्रेनें फिर हुईं चालू

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते भारी वाहनों पर रोक