विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में अवैध वेयरहाउस पर चला GDA का बुलडोजर, छह दुकानें और दो गोदाम सील

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:22 AM (IST)

गाजियाबाद प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें एक अवैध वेयरहाउस को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही ...और पढ़ें

भट्टा नंबर-5 रोड पर अवैध दुकाने सील करती वर्तन जोन-1 की टीम। सौ- जीडीए

भट्टा नंबर-5 रोड पर अवैध दुकाने सील करती वर्तन जोन-1 की टीम। सौ- जीडीए

HighLights

  1. जीडीए ने गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की।

  2. एक अवैध वेयरहाउस ध्वस्त किया, छह दुकानें व दो गोदाम सील।

  3. विरोध के बावजूद पुलिस बल की मदद से कार्रवाई संपन्न हुई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रवर्तन जोन एक में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को भट्टा नंबर पांच रोड पर दिग्विजय त्यागी और श्रवण कुमार द्वारा बनाए जा रहे अवैध वेयरहाउस को ध्वस्त किया।

वहीं भट्टा नंबर पांच में बाबी तोमर, राज चौधरी, मुकेश चौधरी और ध्रुव चौधरी की अवैध दुकानों, वरदान रोड पर सौरभ चौधरी और कपिल चौधरी तथा ग्राम डरगल में सौरभ चौधरी द्वारा निर्मित वेयरहाउस को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित कर सीलिंग की कार्रवाई पूरी कराई। कार्रवाई में प्रवर्तन जोन एक का स्टाफ और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने बताया कि अगले माह भी ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, गुरुग्राम में जल्द शुरू होगा बड़ा तोड़फोड़ अभियान

यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा एक्शन, मयूर विहार समेत पूरी दिल्ली में अब तक 213 निर्माणों में तोड़फोड़