सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, गुरुग्राम में जल्द शुरू होगा बड़ा तोड़फोड़ अभियान
नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माणों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। ...और पढ़ें
-1789475945650_m.webp)
गुरुग्राम में अवैध निर्माणों पर चलेगा निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण पर भी नजर। (फाइल फोटो)
HighLights
नगर निगम गुरुग्राम अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को तैयार।
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलेगा।
प्रवर्तन टीम को कानूनी और मैदानी तैयारी के निर्देश।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम गुरुग्राम ने एक बार फिर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में लंबे समय से चल रहे अनधिकृत निर्माणों की सूची तैयार कर निगम स्तर पर कार्रवाई की रूपरेखा बनाई जा रही है। प्रवर्तन टीम को कानूनी और मैदानी स्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, निगम ने तेज की तैयारी
अवैध निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली तारीख का इंतजार है। हालांकि, निगम अधिकारियों ने इस बीच अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व में अदालतों में प्रस्तुत रिपोर्ट और मामलों की पैरवी में सामने आई कमियों को दूर करने पर भी जोर दिया।
सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण पर भी निगम की नजर
अवैध निर्माण के साथ-साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण पर भी निगम की नजर है। प्रमुख बाजारों, अनधिकृत कॉलोनियों और मास्टर रोड के आसपास हुए कब्जों को चिह्नित कर प्रवर्तन दस्ते की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस बल की उपलब्धता के अनुसार आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान चलाने की तैयारी है।
