विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 अक्टूबर को गाजियाबाद आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:06 PM (IST)

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी ...और पढ़ें

सीएम योगी के आने से पहले तैयारियों को लेकर बैठक करते गाजियाबाद जिलाधिकारी। फोटो: आर्काइव एवं जागरण

सीएम योगी के आने से पहले तैयारियों को लेकर बैठक करते गाजियाबाद जिलाधिकारी। फोटो: आर्काइव एवं जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 अक्टूबर को गाजियाबाद दौरा प्रस्तावित

  2. जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने तैयारियों की समीक्षा की

  3. सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री के सुंदरदीप कालेज में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य और यातायात विभाग को किया अलर्ट

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं यातायात विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इसके अलावा विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जल निगम, नगर निगम और जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया।

तैयारियों की नियमित निगरानी के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल और उससे संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारु रहनी चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- डेढ़ मिनट में SUV गायब! गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा हाईटेक चोर गैंग, बिहार में 1.5 लाख में बेचते थे 20 लाख की कार

यह भी पढ़ें- Exclusive: मुर्दों का पुलिस की छुट्टियों से क्या कनेक्शन? गाजियाबाद में सड़ती रहती हैं लाशें; बदबू से आफत