विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुर्का पहनकर कांवड़ लाईं तमन्ना मलिक बनीं 'गायत्री त्यागी', गाजियाबाद में 3 मुस्लिम महिलाओं अपनाया सनातन

Published: Tue, 11 Aug 2026 10:47 PM (IST)

हरिद्वार से बुर्के में कांवड़ लाने वाली तीन महिलाओं ने गाजियाबाद के डासना में इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। तमन्ना ...और पढ़ें

बुर्के में कांवड़ लाने वाली तीन महिलाओं ने अपनाया सनातन। फोटो: जागरण

बुर्के में कांवड़ लाने वाली तीन महिलाओं ने अपनाया सनातन। फोटो: जागरण

HighLights

  1. तीन महिलाओं ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर सनातन धर्म अपनाया

  2. तमन्ना मलिक ने इस्लाम छोड़ गायत्री त्यागी नाम धारण किया

  3. महिलाओं ने सनातन धर्म में आजादी और सम्मान की बात कही

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना स्थित शिवशक्ति धाम में मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं तीन महिलाओं तमन्ना मलिक, अनिशा बानो और रिजवाना ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया।

मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद महिलाओं का सनातन धर्म में स्वागत किया गया। शिवशक्ति धाम के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज और मंदिर से जुड़े संत व श्रद्धालु मौजूद की मौजूदगी में सनातन धर्म अपनाया।

ghaziabad 1

तीनों ने शिवरात्रि के दिन सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की

तीनों महिलाएं बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर सोमवार को गाजियाबाद पहुंची। तीनों ने मंगलवार को शिवरात्रि के दिन शिवशक्ति धाम पहुंचने के बाद इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तमन्ना मलिक ने अपना नाम बदलकर गायत्री त्यागी रखने की घोषणा की। जबकी अनिशा और रिजवाना ने अपना नाम नहीं बदला है।

अपने नाम से बानो शब्द को हटा दिया है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि धर्म परिवर्तन का निर्णय लेने वाले लोगों को अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का साहस दिखाना चाहिए।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरि, यति अभयानंद गिरि, यति महादेवानंद गिरि, अनिल यादव, शशि चौहान, मोहित बजरंगी, हरिओम सिंह, रामभारत यादव, अमन त्यागी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

पहले भी कांवड़ ला चुकी हैं तमन्ना

इससे पहले फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल ले गई थीं। उन्होंने लगभग पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी कर महाशिवरात्रि पर संभल स्थित नैमिषारण्य प्राचीन तीर्थ मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया था। उस समय भी वह काफी ज्यादा चर्चा में रही थीं।

Ghaziabad

सनातन धर्म में महिलाओं को है आजादी

इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाली महिलाओं का कहना है कि सनातन धर्म में महिलाओं को आजादी और सम्मान मिलता है। अनीसा का कहना है कि करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की तरह वे खुद भी तीन तलाक से पीड़ित हो चुकी हैं।

फिलहाल बच्चों की कस्टडी को लेकर उनका अपने पति से विवाद चल रहा है। बच्चों को वापस पाने के लिए उन्होंने महादेव से मन्नत मांगी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में EV मालिकों को बड़ी राहत, अब घरेलू कनेक्शन से ही चार्ज करें गाड़ियां; अलग मीटर का झंझट खत्म

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: दारोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज