विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आजम खान की गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं', ब्रजेश पाठक बोले- कानून अपना काम कर रहा

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:14 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजम खान की गिरफ्तारी कानून के तहत हुई है और इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप ...और पढ़ें

गाजियाबाद के पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से की बातचीत। फाइल फोटो

गाजियाबाद के पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से की बातचीत। फाइल फोटो

HighLights

  1. आजम खान की गिरफ्तारी में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं: ब्रजेश पाठक।

  2. यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

  3. कांग्रेस की दिल्ली रैली में कोई जनाधार नहीं बचा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। 'रामपुर जेल से छूटते ही आजम खां की गिरफ्तारी कानून के तहत हुई है। इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। कानून में कोई हस्तक्षेप सरकार नहीं करती है। जो जुर्म हुआ है, उसके तहत कानून कार्य कर रहा है। यदि कोई अन्याय हो रहा है तो उसके लिए अदालत के दरवाजे खुले हैं।' यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को गाजियाबाद के पुलिस लाइन में आगमन के दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

दावा- भाजपा की ही बनेगी सरकार

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का कार्य कानून व्यवस्था को मजबूत करने का है, जो कि उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में भाजपा सरकार में हुए सुधार से हर वर्ग के लोग संतुष्ट हैं। मजबूत कानून व्यवस्था और विकास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। 

'देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ'

पाठक से जब दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर सत्ता में आने की व्याकुलता है, इसी वजह से रैली का आयोजन किया जा रहा है। जनता के बीच कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। कुछ हजार लोगों के लोगों को कांग्रेस व उनके सहयोगी दल देश के करोड़ों लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है।

ब्रजेश पाठक क्या बोले टिकट पर?

उत्तर प्रदेश में एमएलसी के चुनाव में वाराणसी में भाजपा की हार के सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही है, अब तक की समीक्षा में जो एक वजह सामने आई है, वह वहां पर टिकट की घोषणा करने में देरी है।

जो कमियां हैं, उनको दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हार और एमएलसी चुनाव में वाराणसी में हार का असर आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं दिखाई देगा, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनना तय है, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'क्या है बोलने के लिए...' गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आए आजम खान का छलका दर्द, ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- अदालत ने आजम खान को 14 दिन की रिमांड कस्टडी में भेजा डासना जेल, ED करेगी मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।