विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में विधायक संजीव शर्मा की कार पर अचानक पथराव, ड्राइवर घायल; मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को पकड़ा

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:49 AM (IST)

ग़ाज़ियाबाद के प्रताप विहार में भाजपा विधायक संजीव शर्मा की कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनके ड्राइवर को चोट ...और पढ़ें

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

HighLights

  1. विधायक संजीव शर्मा की कार पर पथराव।

  2. घटना में ड्राइवर को चोटें आईं।

  3. पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, ग़ाज़ियाबाद। प्रताप विहार में सोमवार की रात को गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक संजीव शर्मा की कार पर पत्थर फेंके गए। इस दौरान विधायक की कार के ड्राइवर को चोट लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

शहर विधायक संजीव शर्मा मंगलवार की रात को प्रताप विहार स्थित कृष्णा विहार अपार्टमेंट के पास ही मां भगवती जागरण में शामिल होने गए थे। वह ज्योति जलाने के लिए गए थे, कार कुछ दूर पर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पर एक मकान में रहने वाले युवकों ने भाजपा विधायक की कार पर पत्थर फेंके, दो पत्थर कार पर तो एक विधायक के ड्राइवर को लगा है।

विधायक ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके ओर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जिस मकान में आरोपित रह रहे थे, वहां पर और भी पत्थर रखे मिले हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दशहरा पर ट्रैफिक डायवर्जन, घंटाघर और मुरादनगर में 21 अक्टूबर तक कई रास्ते बंद 

यह भी पढ़ें- लक्ष्य 25 लाख, फिर 9 लाख पर क्यों अटकी आभा ID? गाजियाबाद में सुस्त रफ्तार से कटघरे में अधिकारी