आजम खान को आज गाजियाबाद कोर्ट में पेश करेगी ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
ईडी आज आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगा। उन्हें रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत ...और पढ़ें

सपा नेता आजम खान।
HighLights
आजम खान को गाजियाबाद पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी ईडी।
रामपुर जेल से रिहाई के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार।
जौहर ट्रस्ट में 494 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज रविवार को आजम खान से पूछताछ के बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। आजम खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ साल 2019 में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में ले लिया था।
करीबियों से पूछताछ की गई
इस जांच के दौरान जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबियों से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा 13 अक्टूबर को ईडी की टीम ने रामपुर जिला जेल पहुंचकर खुद आजम खान से भी पूछताछ की थी।
मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया
करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की जांच में सामने आया कि लगभग 494 करोड़ रुपये का कोई हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। इसी के बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।
शनिवार को रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा कस्टडी में लिए जाने के बाद अब आगे की विधिक कार्रवाई गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के साथ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 11 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, बाहर निकलते ही ईडी ने फिर किया गिरफ्तार