विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर यूनिवर्सिटी केस: जेल से रिहाई के बाद आजम गिरफ्तार, देर रात दिल्ली लेकर पहुंची ED; गाजियाबाद में होगी पेशी

By vineetEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:45 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईडी ने रामपुर ...और पढ़ें

सपा नेता आजम खान।

सपा नेता आजम खान। 

HighLights

  1. आजम खान को जौहर विश्वविद्यालय मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार।

  2. रामपुर जेल से रिहाई के बाद ईडी ने की यह कार्रवाई।

  3. ईडी टीम देर रात आजम खान को दिल्ली लेकर रवाना हुई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले देर रात तक संशय बना हुआ था कि ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद लाएगी या सीधे दिल्ली लेकर जाएगी। रविवार को उन्हें रिमांड मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। जहां से कोर्ट उन्हें डासना जिला जेल भी भेज सकती है।

आजम खान को जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईडी ने रामपुर जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तार किया है। अब रविवार को ईडी की टीम उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। इस दौरान ईडी की ओर से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग किए जाने की संभावना है। गाजियाबाद में उन्हें पेश किए जाने को लेकर पहले चर्चा थी, लेकिन देर रात टीम उन्हें दिल्ली लेकर चली गई।

पूर्व विधायक असलम चौधरी भी हुए रवाना

आजम को गाजियाबाद लाए जाने की संभावना के चलते धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी भी समर्थकों के साथ डासना में हाईवे पर पहुंच गए थे। हालांकि, ईडी की टीम उन्हें लेकर दिल्ली के लिए गुजरी तो पूर्व विधायक भी अपने समर्थकों के साथ पीछे-पीछे दिल्ली रवाना हो गए। असलम चौधरी ने बताया कि वह आजम खान के साथ दिल्ली जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- KGMU में 'द केरल स्टोरी' की तर्ज पर स्लीपर मॉड्यूल: सहानुभूति के जाल में फंसाकर महिला डॉक्टरों के मतांतरण की साजिश

देर रात तक डासना में समर्थकों के साथ उनकी मौजूदगी बनी रही। आजम खां को लेकर ईडी की टीम के गाजियाबाद से गुजरने के कारण स्थानीय स्तर पर भी हलचल रही। समर्थक लगातार यह जानकारी जुटाते रहे कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई कहां होगी। रविवार को कचहरी में भी सपा नेताओं की भीड़ रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।