गाजियाबाद में अपर मुख्य सचिव ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन ने गाजियाबाद में तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों और विभागीय योजनाओं की ...और पढ़ें

गाजियाबाद में अपर मुख्य सचिव ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
HighLights
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन ने किया दौरा।
तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर ली शैक्षिक जानकारी।
विकास भवन में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं और योजनाओं की समीक्षा के लिए अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन ने बुधवार को विभागीय दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके बाद विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली
अपर मुख्य सचिव ने सबसे पहले विजयनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद लोनी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बागराणप पहुंचकर शिक्षकों से बातचीत की और विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली।
सीडीओ की उपस्थिति में हुई समीक्षा बैठक
उन्होंने टीम के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी भ्रमण किया। यहां खान एकेडमी सहित अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी।
इसके बाद विकास भवन में उनकी अध्यक्षता और सीडीओ कुमार सौरभ की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- आवास की मांग को लेकर मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंचे दिव्यांग, किया प्रदर्शन