महज 9 साल की उम्र में लिखी किताब, गाजियाबाद के उत्कृष्ट ने पियानो में किया टॉप; वैज्ञानिक बनने का है सपना
गाजियाबाद के 9 वर्षीय उत्कृष्ट श्री विनायक ने दिल्ली के पर्यावरण पर 'द लिटिल उत्कृष्ट एंड दिल्ली' नामक किताब लिखी है। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत और मार्शल आर्ट में भी निपुण हैं।
-1795178563918_m.webp)
पुरस्कार प्राप्त करते उत्कृष्ट श्रीविनायक। सौ. स्वजन
HighLights
उत्कृष्ट ने 9 साल की उम्र में 'द लिटिल उत्कृष्ट एंड दिल्ली' लिखी।
वह भारतीय शास्त्रीय संगीत और मार्शल आर्ट में भी निपुण हैं।
उत्कृष्ट का सपना है देश के लिए वैज्ञानिक बनना।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन में करेहड़ा निवासी उत्कृष्ट श्री विनायक ने 9 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने दिल्ली के ऊपर किताब द लिटिल उत्कृष्ट एंड दिल्ली लिखी है। 9 नवंबर को खिताब का प्रकाशन हुआ है। इसमें उन्होंने दिल्ली के पर्यावरण और प्रसिद्ध जगहों के बारे में लिखा है। किताब में बच्चों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई है।
मां श्वेता ने बताया कि उत्कृष्ट एयरफोर्स स्कूल हिंडन में चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इसके साथ ही वह संगम कला गाजियाबाद में डॉ. दीप्ति वत्स से भारतीय शास्त्रीय संगीत का गुर सीख रहे हैं।
मास्टर्स का प्रमाण पत्र मिला
प्रथमा खंड में उसने सबसे ज्यादा अंक हासिल किया है। पियानों में भारतीय संगीत की धुन के लिए उसे दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। इसके लिए उसे मास्टर्स का प्रमाण पत्र मिला है। साथ ही संस्थान की ओर से उसे सम्मानित किया गया है।
संगीत के साथ ही वह मार्शल आर्ट भी सीख रहा है। इसका प्रशिक्षण वह कोच समीर मुदलियार से ले रहा है। इसके साथ ही उत्कृष्ट को धार्मिक ग्रंथों में रुचि है। वो गीता, बाल महाभारत और बाल रामायण पढ़ रहा है। पिता अनुराग आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञानी के रूप में देश के लिए काम करने का सपना
मां ने बताया कि उत्कृष्ट का सपना है कि वो विज्ञानी के रूप में देश के लिए काम करे। इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहा है। किताबों के अध्ययन के साथ ही वह नई चीजों के बारे में जानकारी लेता रहता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।