विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि: जूनियर केजी के अव्यान का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:13 PM (IST)

अव्यान जैन ने मात्र चार वर्ष आठ माह की उम्र में ऑक्सफोर्ड लेवल-10 की पुस्तकें सबसे तेजी से पढ़कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।

अव्यान जैन। AI जनरेटेड इमेज

अव्यान जैन। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. मात्र 4 वर्ष 8 माह के अव्यान जैन ने रिकॉर्ड बनाया।

  2. ऑक्सफोर्ड लेवल-10 की पुस्तकें सबसे तेजी से पढ़ीं।

  3. इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को मात्र चार वर्ष आठ माह के अव्यान जैन ने अपनी असाधारण उपलब्धि से सच साबित कर दिया है। नन्हे अव्यान ने आक्सफोर्ड लेवल-10 की पुस्तकें सबसे तेजी से पढ़ने का रिकार्ड बनाकर इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

अव्यान मुंबई स्थित एएम नाइक स्कूल में जूनियर केजी के विद्यार्थी हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और किताबों से लगाव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता स्नेहा जैन और संवेग जैन का विशेष योगदान रहा है।

तिभा को निखारने में सहयोग किया

उन्होंने अव्यान की रुचि को पहचानते हुए उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उसकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग किया। इस उपलब्धि को विशेष पहचान देते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से अव्यान का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें उसकी प्रतिभा और रिकॉर्ड से जुड़ी उपलब्धि को दिखाया गया है।

अव्यान के दादा दुष्यंत कुमार जैन और दादी अनीता जैन गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसजी इम्प्रेशन-58 में रहते हैं। वह भी उपलब्धि पर उत्साहित हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।