विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 11 साल के बच्चे की मौत, दो घायल

Published: Wed, 20 May 2026 12:11 AM (IST)

मुरादनगर में जलालाबाद गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 11 वर्षीय बच्चे ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर में 11 साल के बच्चे की मौत।

तेज रफ्तार कार की टक्कर में 11 साल के बच्चे की मौत।

HighLights

  1. तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर।

  2. 11 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर मौत।

  3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में रविवार शाम को जलालाबाद गांव के निकट तेज रफ्तार वाहन ने सामने आती स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर पीछे बैठे 11 वर्षीय वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि चालक व 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

भोजपुर थाना क्षेत्र के बढ़ायला गांव के रहने वाले मोहित रविवार दोपहर को अपने 11 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और 15 वर्षीय भतीजे मयंक के साथ स्कूटी द्वारा मुरादनगर के गंग नहर घाट पर नहाने के लिए आए थे। नहाने के बार शाम को जब वह अपने घर की ओर लौट रहे थे, रास्ते में जलालाबाद गांव के निकट सामने से आते अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

स्कूटी सवार तीनाें लोग उछलकर सड़क किनारे जा गिरे

टक्कर के कारण स्कूटी सवार तीनाें लोग उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उठाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाने के दौरान सिद्धार्थ की रास्ते में ही मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए मोहित ने बताया कि उनका बेटा सिद्वार्थ कक्षा चार का छात्र था और मयंक कक्षा दस में पढ़ता है। मोहित कुमार ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिंडन एयरपोर्ट से शुरू होंगी कार्गो उड़ानें, पश्चिमी यूपी के उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ