विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी पर गंदी नजर... आपत्ति‍जनक वीड‍ियो; मह‍िला ने पत‍ि की करतूत का क‍िया खुलासा तो हर कोई रह गया दंग

Published: Thu, 09 Jan 2025 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2025 09:10 AM (IST)

अपनी ही बेटी पर गंदी नजर रखने वाला पिता जब उसका निकाह नहीं तुड़वा पाया और दूल्हा बारात लेकर आ ...और पढ़ें

बेटी के साथ अश्‍लील हरकत करता था प‍िता।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
बेटी के साथ अश्‍लील हरकत करता था प‍िता।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फ‍िरोजाबाद ज‍िले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स पर अपनी बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। यह आरोप क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसकी पत्नी ने ही लगाया है। मह‍िला ने खुद अपने पत‍ि को बेटी के साथ आपत्ति‍जनक हालत में पकड़ा था। आरोपी ने इसका वीड‍ियो भी बनाया था। बता दें, अपनी ही बेटी पर गंदी नजर रखने वाला पिता जब उसका निकाह नहीं तुड़वा पाया और दूल्हा बारात लेकर आ गया तो जहर खाकर जान दे दी।

बेटी के निकाह का विरोध करने वाले पिता को उसकी पत्नी ने एक सप्ताह पहले रात में बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। पति-पत्नी की बातें सुन बच्चे भी जाग गए थे। इसके बाद भी पिता को शर्म नहीं आई। बल्कि उसने रात में ही आपत्तिजनक वीडियो बनाई।

खुद बनाया वीड‍ियो

एक मि‍नट 37 सेकेंड के वीडियो में आरोपी कई तरह की आपत्ति‍जनक बातें कह रहा है। आरोपी ने कहा क‍ि यह लड़की जिसका रिश्ता तय हुआ है, वह उसके साथ सोती थी, इसलिए उसकी शादी जल्दी हो रही है। इसकी मां ने हमें पकड़ लिया है। इसलिए हम सभी जाग रहे हैं। इसके बाद वह पत्नी और लड़कियों का चेहरा दिखाने का प्रयास करता है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से किसी को चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। 46 सेकेंड के एक वीडियो में वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो भी पिता ने ही बनाया है।

पत्नी ने बताया कि वह दिनभर अपने घर में बच्चों के साथ चूड़ी जुड़ाई का काम करती है। टीबी की मरीज भी है, इसलिए वह जल्दी सो जाती है। जब सभी स्वजन सो जाते थे, तब उसका पति बड़ी बेटी के पास आकर जबरन छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक हरकत करता था।

बेटी के शिकायत करने पर उसने कई बार पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए बेटी का निकाह जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया था। पहले शादी 11 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन बाद में आठ जनवरी को करने का निर्णय लिया गया। अब निकाह कुछ दिन बाद करेगी।

तीन दिन से जेब में सफेद रंग का पाउडर लेकर घूम रहा था

आरोपी की पत्नी ने रामगढ़ पुलिस को बताया कि आरोपी तीन दिन से जेब में सफेद रंग का पाउडर लेकर घूम रहा था। वह उसे खाकर जान देने की धमकी भी देता था, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: बेटी के निकाह से पहले पिता ने खाया जहर, मौत; मां के गंभीर आरोप, कहा- बच्ची पर गंदी नजर थी, इसलिए जान दी