यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी के निकाह से पहले पिता ने खाया जहर, मौत; मां के गंभीर आरोप, कहा- बच्ची पर गंदी नजर थी, इसलिए जान दी
फिरोजाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी रुकवाने के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- बेटी की निकाह टालने को बाप ने खाया जहर
- मां बोली- रखता था गंदी नजर
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बेटी का निकाह तुड़वाने के लिए पिता ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिता ने कई बार परिवार वालों से कहा था कि बेटी की शादी ना करें, नहीं मानने पर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।
उधर, बेटी की मां का कहना है कि पति बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसने शादी तुड़वाने के लिए बेटी के मंगेतर को अपने साथ बेटी के अश्लील वीडियो भी भेजे थे। मां ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है। इसमें उसका पति बेटी के साथ संबंध बनाने की बात कुबूल रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
पिता ने बाथरूम में जाकर जहर खा लिया
कारखाना श्रमिक की 18 वर्षीय बड़ी बेटी का निकाह राजस्थान के युवक से तय हुआ था। बुधवार यानी 8 जनवरी को निकाह होना था। दूल्हा बारात लेकर सुबह रामगढ़ निवासी अपने रिश्तेदार के घर आ गया था।
दोपहर में श्रमिक घर पर शराब पीकर पहुंचा और बाथरूम में जहर खा लिया। किसी तरह परिवार वालों को पता चला तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- Narnaul News: कार में बैठकर परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत; पति और बेटे की हालत गंभीर
.jpg)
पत्नी ने बताया- बेटी पर गंदी नजर रखता था पति
श्रमिक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति बेटी पर कई महीनों से गलत निगाह रखता था। उसे बुरी नजर से देखता था। साथ ही जबरन उसके साथ संबंध भी बनाया और इसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
मां बोली- बेटी के साथ के वीडियो मंगेतर को भेजे थे
मां ने बताया कि बेटी का निकाह तय होने पर पिता विरोध करने लगा। इतना ही नहीं, मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बेटी के मंगेतर को वो वीडियोज भी भेज दिए, जिसमें उसने बेटी के साथ संबंध बनाए थे।
निकाह टाल दिया गया, जांच-पड़ताल की जा रही- पुलिस
इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मां ने बेटी पर गलत निगाह रखने और छेड़छाड़ करने का आरोप अपने पति पर लगाया है। वीडियो भी दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल निकाह टाल दिया गया है।
