विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: आगे भाग रही थी पत्नी, पीछे से फायरिंग कर रहा था पति... रिश्तों में शक के चलते जानलेना हमला

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:59 AM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में एक पति ने रिश्तों में शक के चलते अपनी पत्नी और एक दुकानदार पर गोली चला दी। इस ...और पढ़ें

कोटला चुंगी चौराहे के निकट डीएवी कालेज मार्केट स्थित दुकान पर घटना की जांच करते इंस्पेक्टर उत्तर रवि त्यागी (दाएं से तीसरे), साथ में पुलिस फोर्स : जागरण

कोटला चुंगी चौराहे के निकट डीएवी कालेज मार्केट स्थित दुकान पर घटना की जांच करते इंस्पेक्टर उत्तर रवि त्यागी (दाएं से तीसरे), साथ में पुलिस फोर्स : जागरण

HighLights

  1. फिरोजाबाद में पति ने पत्नी और दुकानदार पर गोली चलाई।

  2. रिश्तों में शक के चलते हुआ यह जानलेवा हमला।

  3. गोली लगने से पत्नी और दुकानदार गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रात के पौने दस बजे थे। रामलीला मैदान में एक घंटे पहले ही रामलीला का मंचन समाप्त हुआ था, लेकिन मेला देख कर लौटने वाले अब भी आ जा रहे थे। इसी दौरान कोटला चुंगी चौराहा और इसके आसपास रहने वाले लोगों ने जो दृश्य देखा उससे दहशत में आ गए। पहली गोली चलते ही लोगों का ध्यान घटना स्थल पर गया।

कुछ सेकंड बाद ही दुकान के अंदर से महिला और दुकानदार चीखते हुए बाहर भागे। पीछे-पीछे महिला का पति फायरिंग करते हुए दौड़ रहा था।
घटना के समय कुछ दूरी पर खड़े तिलक नगर निवासी दिग्विजय शर्मा ने बताया कि महिला दुकानदार सनी ठाकुर से बात कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे महिला के पति ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों लोग भागे तो पति भी फायरिंग करते हुए पीछे दौड़ा। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकल आए।

firozabad small pic wife

दहशत में आए लोग बोले पांच मिनट तक कुछ समझ में ही नहीं आया

इस दौरान गोलियां लगने से महिला और दुकानदार सड़क पर गिर पड़े। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पांच मिनट तक तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है। बाद में भीड़ ने फायरिंग कर रहे ऋषभ को पकड़ कर एक दुकान में बिठा लिया। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शिप्रा और सनी के बीच कथित तौर पर दोस्ती थी।

शिप्रा के हैं दो बेटे

शिप्रा को गोली लगने की जानकारी होने पर स्वजन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। भाई शशांक ने बताया कि शिप्रा के दो बेटे हैं। पति का किसी अन्य महिला से संबंध होने पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। दोनों बच्चे भी उनके साथ ही रहते हैं।

रोते हुए पहुंचे सनी के पिता

जितेंद्र उर्फ सनी को गोली लगने की जानकारी पाकर पिता सुरेश पाल सिंह परिवार के लोगों के साथ कार से सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। बेटे को स्ट्रेचर पर पड़े देख रोने लगे। उन्होंने बताया कि बेटे का तो किसी से विवाद भी नहीं था।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: रिश्तों में शक, पति ने पत्नी और युवक पर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, गिरफ्तार