फिरोजाबाद: किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमला, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद के खेरागढ़ क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में लगी गोली।
किशोरी गंभीर हालत में आगरा रेफर, तीसरे की तलाश।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। खैरगढ़ क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में दो भाइयों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।
खेरागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम सात बजे घर से शौच जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे। ग्रामीणों ने रविवार सुबह नौ बजे घर से 350 मीटर की दूरी पर सब्जी के खेत में किशोरी को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा था।
जानकारी होते ही स्वजन मौके पर पहुंचे थे। किशोरी के कपड़े अस्तव्यस्त थे। उसके चेहरे, गर्दन और सिर में गंभीर चोट के निशान थे और वह दर्द से कराह रही थी। पास में ही किशोरी की चप्पलें पड़ी हुई थीं और पानी की खाली दो बोतलें रखी हुई थीं।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया था
स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका जताई है। सूचना पर एएसपी जयबिंद गुप्ता थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने किशोरी को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाने के साथ ही जांच की। हालत गंभीर होने पर किशोरी को एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल आगरा रेफर कर दिया गया था। स्वजन की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि किशोरी के साथ मारपीट करते हुए हत्या की कोशिश की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कपड़े अस्तव्यस्त और शरीर पर चोट के निशान, शौच गई किशोरी से दुष्कर्म; पीटकर मरणासन्न किया
रविवार रात को पुलिस ने रिषी और उसके भाई को गिरफ्तार किया
रविवार रात पुलिस ने नगला सकटू निवासी रिषी और उसके भाई जगत को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने के साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई है। जांच में तीन आरोपितों के नाम सामने आए थे। तीसरे की तलाश की जा रही है।