विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ससुराल में कहासुनी के बाद टूंडला लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, कार और मोबाइल छीनने का आरोप

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:01 PM (IST)

टूंडला में एक युवक ने फिरोजाबाद स्थित ससुराल से लौटने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक ने फिरोजाबाद ससुराल से लौटकर टूंडला में फंदा लगाकर खुदकुशी की।

  2. पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, दो बार समझौता भी हुआ।

  3. पिता ने ससुराल पर बेटे की कार और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, टूंडला। भाई दूज पर पत्नी को कार से फिरोजाबाद ससुराल लेकर गए युवक ने वापस घर आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार दोपहर उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कानपुर में नर्सिंग स्टाफ के रूप में संविदा पर नौकरी करता था।

बन्ना रोड स्थित गुलाब नगर निवासी 30 वर्षीय नितिन उर्फ नीतीश कुमार की शादी फरवरी 2026 में फिरोजाबाद के कौशल्या नगर निवासी युवती के साथ हुई थी। स्वजन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा था। इस बीच दो बार समझौता भी कराया गया। भाई दूज पर नितिन पत्नी को दहेज में मिली कार से फिरोजाबाद ससुराल लेकर गया था, रात को वहीं रुका था।

गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वह फिरोजाबाद से टूंडला पैदल चलकर घर पहुंचा। रेलवे से रिटायर्ड पिता नौरंगीलाल ने बताया कि ससुराल से आने के बाद उसने कहा कि उसे ढाई बजे जगा देना, उसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। ढाई बजे जब वह उसे लगाने पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

स्वजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता लगा है कि युवक की ससुराल में कुछ कहासुनी हुई थी। पिता ने ससुरालीजन पर बेटे की कार और मोबाइल छींनने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में एन्काउंटर, हत्या के मामले में सलमान खान गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।