विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में ब्रेक लगाने से पलटा ऑटो, महिला की मौत; तीन लोग हुए घायल

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:57 PM (GMT+05:30)

टूंडला के जरौली कलां कट के पास शुक्रवार दोपहर अचानक ब्रेक लगाने से एक ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. जरौली कलां कट के पास ऑटो अचानक पलटा।

  2. ग्वालियर निवासी 61 वर्षीय मुन्नी देवी की मृत्यु हुई।

  3. बेटे और पुत्रवधू सहित तीन लोग हुए घायल।

संवाद सूत्र, टूंडला। जरौली कलां कट के पास शुक्रवार दोपहर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान सवारियों से भरा आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में आटो में सवार महिला की मृत्यु हो गई। वहीं बेटे और पुत्रवधु घायल हो गईं। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

ग्वालियर के घोसीपुरा निवासी 61 वर्षीय मुन्नी देवी अपने दो बेटे नीरज जैन और नवीन जैन, पुत्रवधू आरती जैन, एक बेटी संजू जैन, तीन नाती डग्गू, मन्नू, चक्की सहित फिरोजाबाद रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने फिरोजाबाद जा रहीं थीं।

टूंडला से उन्होंने आटो बुक किया था। शुक्रवार दोपहर एक बजे जैसे ही आटो जरौली कलां कट के पास पहुंचा। तभी अचानक ब्रेक लगाने से आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को आटो से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मृत्यु हुई है। बेटे और बहू सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ससुराल में कहासुनी के बाद टूंडला लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, कार और मोबाइल छीनने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।