चलती कार की छत पर बैठकर युवकों ने बनाई रील, फिरोजाबाद हाईवे पर स्टंटबाजी
फिरोजाबाद हाईवे पर युवक चलती कारों की छत पर बैठकर रील्स बनाते दिखे, जिससे दूसरों की जान भी जोखिम में ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कार की छत पर बैठकर रील बनाने का वीडियो : वीडियो ग्रेब
HighLights
फिरोजाबाद हाईवे पर युवकों ने चलती कार की छत पर रील्स बनाई
तेज रफ्तार कारों पर स्टंटबाजी से दूसरों की जान जोखिम में डाली
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले
संवाद सहयोगी, टूंडला (फिरोजाबाद)। इंटरनेट मीडिया पर रील्स बनाने की लत इस कदर हावी है कि लोग अपने साथ ही दूसरों की जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिरोजाबाद हाईवे पर रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कारों की छत पर बैठकर युवक बेखौफ अंदाज में रील बनाते नजर आए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो के आधार पर पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
घटना टोल प्लाजा के समीप रविवार रात करीब साढ़े बजे की है। हाईवे पर एक साथ दौड़ रही दो कारों की छत पर कुछ युवक बैठे हुए थे और रील शूट कर रहे थे। दोनों ही कारें सड़क पर लहराती हुई चल रही थीं। जिससे अन्य वाहन चालक परेशान हो गए। एक वाहन चालक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
गाड़ी नंबर से पहचान करने की कोशिश
इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह का कहना है कि प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे गाड़ियों के नंबरों और युवकों की पहचान की जा सके।
टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ने का वीडियाे हुआ था वायरल
हाल ही के दिनों में टूंडला टोल प्लाजा पर एक युवक ने बिना टोल दिए बूम बैरियर को तोड़कर गाड़ी निकाली थी। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान पुलिस करने में जुुुुटी है।
