विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले भक्त परेशान, फिरोजाबाद से कटरा और जम्मू जाने वालों को ट्रेनों में नहीं मिल रही टिकट

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:51 PM (IST)

शारदीय नवरात्र के दौरान फिरोजाबाद से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन टिकट नहीं मिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिरोजाबाद से वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकट की समस्या।

  2. शारदीय नवरात्र के कारण जम्मू-कटरा की ट्रेनें फुल।

  3. स्लीपर और एसी कोचों में लंबी वेटिंग लिस्ट मौजूद।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र पर जिले से माता वैष्णोदेवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकट नहीं मिल रहा है। जम्मू-कटरा जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। एक माह तक जम्मू तवी एक्सप्रेस, टूंडला से जम्मू मेल और उधमपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आरक्षण मिलने की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं। वहीं एसी कोचाें में भी लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है।
इस स्थिति ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की योजना बनाना कठिन कर दिया है। वे टिकटों की उपलब्धता के लिए चिंतित हैं। नवरात्र के दौरान माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। 

स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर पर मिले यात्री राज शर्मा ने बताया कि इस बार परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने की योजना थी। एक हफ्ते से टिकट के लिए काउंटर और आनलाइन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिले से जाने वालीं तीनों ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही।

नवरात्र को लेकर यात्रा पर जाने के लिए टिकट कराने में जुटे लोग

आगरा गेट निवासी मीना शर्मा ने कहा कि हर वर्ष नवरात्र में वैष्णो देवी का दर्शन करने जाती हूं। इस बार बेटी ने भी व्रत रखा है। सोचा था दर्शन कराएंगे, लेकिन टिकट ही नहीं मिल रहा। तत्काल आरक्षण के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का कारण, प्राइवेट पार्ट क्यों काटा? जांच जारी

यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ARTO में होगा रजिस्ट्रेशन

तत्काल के समय आरक्षण काउंटर पर लग रही कतार

स्टेशन पर अब सुबह 10 से 11 बजे तक स्टेशन की आरक्षण काउंटर पर तत्काल की आरक्षण टिकट के लिए लाेगों की कतार दिख रही हैं। वह इस आस में परेशानी उठा रहे हैं कि किसी भी तरह टिकट मिल जाए।

रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नवरात्र को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए भी अन्य ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। जिससे लोग आसानी से यात्रा कर सकें।

-

अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज