विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में एनकाउंटर: बिजली तार चोरी का वांछित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी-लूट के 25 केस

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:15 AM (IST)

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी के वांछित हिस्ट्रीशीटर मानवेन्द्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ...और पढ़ें

HighLights

  1. फिरोजाबाद में बिजली तार चोरी का वांछित मोनू गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली।

  3. मोनू पर चोरी, लूट के 25 मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र में एलटी और 11 केवी विद्युत लाइनों से तार चोरी करने के मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर मानवेन्द्र उर्फ मोनू निवासी जरौली कला को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बैंदी की पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को नारखी पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बंडल एल्युमिनियम के तार और मैक्स पिकअप बरामद की थी।

firozabad 28 sept miscrents small

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित बदमाश।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पूछताछ में फरार आरोपित मानवेन्द्र उर्फ मोनू का नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि मानवेन्द्र चोरी के तार बेचकर मिले रुपये लेने के लिए टूंडला से जौंधरी की ओर जा रहा है। नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बैंदी की पुलिया के पास घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें- आगरा में रोडवेज बस ने बुलेट सवार को रौंदा: 50 मीटर तक घसीटा, हाईवे पर बिखरे शव के टुकड़े

यह भी पढ़ें- आगरा के 600 से अधिक गांवों में बस सेवा नहीं, छात्र-छात्राएं और नौकरीपेशा लोग परेशान

पुलिस के अनुसार, रोकने पर आरोपित ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हुआ ये सामान

उसके पास से तार काटने वाला कटर, 5,200 रुपये, तमंचा बरामद हुआ। मानवेन्द्र के खिलाफ फिरोजाबाद और मथुरा में चोरी, लूट के 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह नारखी थाने में दर्ज विद्युत तार चोरी के दो मामलों में वांछित था।