विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट नगर में 177 भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

Published: Tue, 19 May 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद के नागऊ में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर में 177 खाली भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई ...और पढ़ें

ट्रांसपोर्ट नगर के प्रवेश द्वार की प्रस्तावित डिजाइन : जागरण आर्काइव

ट्रांसपोर्ट नगर के प्रवेश द्वार की प्रस्तावित डिजाइन : जागरण आर्काइव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गांव नागऊ में विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में 177 रिक्त भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई है।

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने टीपी नगर में रिक्त भूखंडों की बिक्री के लिए 15 जून तक पोर्टल खोला दिया है। इसके बाद 17 से 18 जून तक ऑनलाइन बोली लगाने का मौका दिया जाएगा।

विप्रा ने खोला पोर्टल, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

शहरवासियाें को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए टीपी नगर विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नागऊ में 13.766 हेक्टेअर भूमि चिह्नित की गई है।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर भूखंडों की बिक्री के लिए छह से 30 अप्रैल तक पोर्टल खोला गया था। इसमें शहरवासियों के साथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों से आवेदन आए थे। चार से छह मई तक ऑनलाइन बोली के माध्यम से 44 भूखंडों की बिक्री की गई थी। इससे विप्रा को 13.50 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई।

यह है हेल्प डेस्क नंबर - 9274416927
ऑनलाइन पंजीयन के लिए ये है वेबसाइट : www.fsdafirozabad.com

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: आगरा में 125 करोड़ की लागत से बनेगा दयालबाग-खंदौली पुल, 12 गांव के लोगों का बचेगा पेट्रोल

जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा करनी होगी

विप्रा उपाध्यक्ष प्रशांत नागर ने बताया कि टीपी नगर में रिक्त भूखंडों की बिक्री के लिए सोमवार से दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें भूखंड लेने के इच्छुक ट्रांसपोर्टर और कारोबारी आवेदन करने के साथ ऑनलाइन जमानत राशि भी जमा करनी होगी।

यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत