विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छी खबर: आगरा में 125 करोड़ की लागत से बनेगा दयालबाग-खंदौली पुल, 12 गांव के लोगों का बचेगा पेट्रोल

Published: Tue, 19 May 2026 07:22 AM (IST)

आगरा में दयालबाग और खंदौली के बीच 125 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल बनाया जाएगा। यह पुल ...और पढ़ें

विधायक ने देखी पैंटून पुल की हालत।

विधायक ने देखी पैंटून पुल की हालत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। दयालबाग और खंदौली के बीच 125 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। जिससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों के आवागमन का रास्ता आसान होगा। उनका समय औेर पेट्रोल दोनों की बचत होगी। सोमवार को सेतु निर्माण निगम की टीम ने पैंटून पुल का सर्वे किया।

पैंटून पुल की जगह पर जाम और वाहनों का दबाव देख विधायक ने भेजा प्रस्ताव

दयालबाग और खंदौली के बीच डेढ़ महीने पहले पैंटून पुल बनकर तैयार हुआ था। जिस पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन 10 से 15 हजार वाहन निकल रहे हें। शहर से हाथरस जाने वाले लोगों को पहले टेढ़ी बगिया से खंदौली होते हुए हाथरस जाना पड़ता था।

वहीं, सिकंदरा स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को रामबाग होकर आना पड़ता था। पैंटून पुल बनने से यह दूसरी 15 किलोमीटर से कम होकर तीन से पांच किमी रह गई है। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दयालबाग और खंदौली के बीच पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसके बाद सेतु निर्माण निगम ने डीपीआर बनाने के लिए इसका सर्वे शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत

सेतु निर्माण निगम की टीम ने किया सर्वे

टीम सोमवार को पैंटून पुल पर पहुंची। उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर ने बताया कि पुल 12 मीटर ऊंचा 500 मीटर लंबा होगा। नदी पर 200-200 मीटर की दूरी पर पिलर लगाए जाएंगे। पुल के निर्माण पर 125 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

विधायक ने देखी पैंटून पुल की स्थिति

पैंटून पुल पर आए दिन जाम और अव्यवस्था की जानकारी होने पर सोमवार को दोपहर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति काे देखा। उन्होंने पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स अफसर बनने का सुनहरा मौका, वायुसेना ने खत्म की ये शर्त