विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैमिली आईडी से अपने आप शुरू हो जाएगी वृद्धावस्था पेंशन, यूपी में समाज कल्याण विभाग ने सरल की प्रक्रिया

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:01 PM (IST)

फिरोजाबाद में समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली को फैमिली आईडी आधारित बना रहा है। इससे 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों को बिना आवेदन किए स्वतः पेंशन मिलेगी और अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फैमिली आईडी से वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली सरल होगी

  2. 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को आवेदन नहीं

  3. अन्य सरकारी योजनाओं का भी स्वतः लाभ मिलेगा

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली को सरल बनाने के उद्देश्य से फैमिली आईडी आधारित व्यवस्था लागू करेगा। इस व्यवस्था से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को पेंशन पाने के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। पात्र लोग बिना आवेदन किए इस योजना से जुड़ जाएंगे।
जिला प्रशासन लोगों की फैमिली आईडी बनाने पर जोर दे रहा है। इस आईडी धारकों को पेंशन ही नहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं का भी स्वत: लाभ मिलने लगेगा।

फैमिली आईडी से ही डाटा लेकर जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन भी बना देगा। इस व्यवस्था से पेंशन बिना देरी किए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचेगी।

अपने मोबाइल से या साइबर कैफे पर जाकर इसे बनवा सकते हैं लोग

नई व्यवस्था में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगोंं को आवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी। फैमिली आईडी से संबंधित व्यक्ति की आयु और परिवार के ब्याैरे से विभाग को स्वत: पता चल जाएगा कि कौन पेंशन के लिए पात्र है, जो लोग आगामी 90 दिनों में 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले होंगे, उनकी जानकारी मिल जाएगी।

समाज कल्याण विभाग बनवाने पर दे रहा जोर

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने बताया कि प्रशासन इस आईडी को बनवाने पर जोर दे रहा है। जिले में करीब 69 हजार लोगों को अभी वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। इसमें करीब चार हजार लोगों के पास यह आईडी नहीं है। संबंधित लोगों से इसे बनवाने को कहा जा रहा है। ताकि उन लोगों को पेंशन ही नहीं, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि समेत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

जल्द ही होगी पेंशन देने की व्यवस्था लागू

राजमती ने बताया कि वर्तमान में वृद्धजनाें को पेंशन पाने के लिए समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन के लिए जिला समाज कल्याण विभाग में संपर्क किया जा सकता है। जल्द ही फैमिली आईडी से पेंशन देने की व्यवस्था लागू होगी।

ऑनलाइन बनवा सकते हैं आईडी

यह आईडी राशन कार्ड की तरह काम करती है। पात्रोंं को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। लाेग अपने मोबाइल या साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन इसे बनवा सकते हैं। इसके लिए केवल मामूली शुल्क साइबर कैफे संचालक को देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- फूलों की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी: सरकार दे रही 50% की सब्सिडी, चंदौली में बढ़ा रकबा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।