फिरोजाबाद GNM छात्रा की मृत्यु में नया मोड़, युवक के फाेन नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान थी युवती
फिरोजाबाद पुलिस के अनुसार, छात्रा एक युवक द्वारा फोन नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान थी, और कॉलेज संचालक व बेटे की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिली।
-1793690661525_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पुलिस ने जीएनएम छात्रा की मृत्यु को आत्महत्या बताया
कॉलेज संचालक-बेटे की घटना स्थल पर लोकेशन नहीं मिली
युवक द्वारा फोन ब्लॉक करने से छात्रा परेशान थी
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जीएनएम छात्रा की मृत्यु मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटना की रात नर्सिंग कालेज के संचालक और उनके बेटे की लोकेशन वहां नहीं पाई गई। मामला आत्महत्या का है। छात्रा का उसके परिचित एक युवक से विवाद हुआ था। सिरसागंज निवासी उस युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके द्वारा फोन नंबर ब्लाक किए जाने से छात्रा परेशान थी।
मैनपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती मटसेना क्षेत्र के कनेटा गांव के पास स्थित फिरोजाबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
भाई ने कॉलेज के संचालक सुरेश चंद्र दक्ष एवं निदेशक बेटे यश दक्ष पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया था, जिसमें कहा गया कि मंगलवार रात निदेशक ने बहन को हॉस्टल के बाहर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन ने विरोध करते हुए फोन कर स्वजन को इसी जानकारी दी तो निदेशक ने अपने पिता की साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
पुलिस बोली घटना के समय संचालक और उनके बेटे की नहीं मिली लोकेशन
मामले में आरोपित पिता-पुुत्र के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाला गया है। उसमें घटना वाले दिन और उससे दो महीने पहले तक कॉलेज संचालक या उनके बेटे द्वारा कोई फोन न करने की बात सामने आई है।
एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे सिरसागंज निवासी अमन नाम के युवक से छात्रा की फोन पर बात हुई थी। इसके बाद अमन ने उसका फोन ब्लाक कर दिया था।
सिरसागंज निवासी प्रेमी की गिरफ्तारी के हो रहे प्रयास, छात्रा का हुआ था विवाद
छानबीन में पता चला है कि इसके बाद छात्रा ने अमन की बहन और उसकी सहेली को भी फोन किए थे। अमन की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।