विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी की नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कब्र से शव निकाल फिरोजाबाद पहुंचे परिजन

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 01 Nov 2026 02:29 AM (IST)

फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिली मैनपुरी की नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है। दफनाए जाने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दफनाए शव को कब्र से निकालकर फिरोजाबाद लाए परिजन।

  2. नर्सिंग कॉलेज निदेशक पर दुष्कर्म-हत्या का आरोप, केस दर्ज।

  3. दोबारा पोस्टमार्टम, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर धरना।

जागरण टीम, फिरोजाबाद। दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले मैनपुरी की छात्रा का शव दफनाए जाने के 24 घंटे बाद मामला फिर तूल पकड़ गया। कब्र से शव निकालकर स्वजन कार फिरोजाबाद आए। पुलिस ने उन्हें आरोपितों पर कार्रवाई का भरोसा देकर मैनपुरी भेज दिया। दूसरी ओर छात्रा के पिता और अन्य स्वजन जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद नर्सिंग कालेज निदेशक और उसके पिता को गिरफ्तार नहीं कर रही है। शव दोबारा दफन करवा दिया गया है

। मैनपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती फिरोजाबाद कालेज आफ नर्सिंग में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार रात छात्रा का शव कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। छात्रा के भाई ने कालेज के निदेशक यश दक्ष पर दुष्कर्म के प्रयास में सफल न होने पर हत्या करने और शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने यश दक्ष और उनके पिता सुरेश चंद्र दक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने पुलिस चौकी के पास शव रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद गांव में छात्रा का शव दफना दिया। शनिवार सुबह सात बजे स्वजन ने शव कब्र से निकाला और कार में रखकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। मैनपुरी पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद फिरोजाबाद पुलिस ने कार रुकवाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मृतका के भाई और चाचा को शव के साथ वापस भेज दिया। थोड़ी देर बाद छात्रा के पिता, मामा सहित स्वजन और रिश्तेदार पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस पर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- KGMU में 'द केरल स्टोरी' की तर्ज पर स्लीपर मॉड्यूल: सहानुभूति के जाल में फंसाकर महिला डॉक्टरों के मतांतरण की साजिश

सीओ चंचल त्यागी के समझाने के बावजूद वे लोग धरने पर बैठ गए। स्वजन शव का पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने, आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने, थानाध्यक्ष मटसेना को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। सीओ ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।