विवादों के बीच फिरोजाबाद के DM रमेश रंजन का ट्रांसफर, संतोष कुमार बने नए डीएम
फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन का तबादला कर उन्हें राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है। उनके ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शासन ने रविवार देर रात डीएम रमेश रंजन को स्थानान्तरण कर दिया। उन्हें राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है।
वहीं उनके स्थान पर महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा को यहां भेजा गया है। डीएम रमेश रंजन मार्च 2024 में यहां आए थे। उनके स्थानान्तरण की कई दिनों से चर्चा चल रही थी।
राखी शर्मा और रमेश रंजन के बीच सामने आया था विवाद
जिलाधिकारी रमेश रंजन और टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा के बीच कुछ दिन पहले गहराये विवाद की जांच के बीच डीएम का भी स्थानांतरण हो गया। आवास के एक बाबू पर फोन के लिए दबाव बनाने की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था।तहसीलदार का पहले ही लखनऊ में संबद्धीकरण हो चुका है। वहीं पूरे मामले की जांच लखनऊ द्वारा की जा रही है। रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की नई तैनाती दी है।
