फेमस यूट्यूबर और शिक्षक 'खान सर' ने देखा ताजमहल, सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए फैंस
प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (फैसल खान) ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान पर्यटकों और छात्रों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
HighLights
प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने ताजमहल देखा
आगरा में करीब एक घंटे तक स्मारक में रहे
पर्यटकों और छात्रों ने उनके साथ फोटो खिंचवाईं
जागरण संवाददाता, आगरा। प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (फैसल खान) ने रविवार दोपहर ताजमहल देखा। वह करीब एक घंटे तक स्मारक में रहे। सुरक्षाकर्मियों के घेरे में उन्होंने स्मारक देखा। पर्यटकों व छात्रों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं।
अपनी पढ़ाई के लिए मशहूर हैं खान सर
खान सर आज के समय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हजारों की संख्या में छात्र उनसे पढ़ते हैं। खान सर का पूरा नाम फैजल खान हैं। जो शुरू से ही सेना में जाना चाहते थे। उनके पिता एक सामान्य ठेकेदार थे और माता घर संभालती थीं। खान का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे में हुआ, बचपन से ही वह काफी तेज थे।
परिवार में पैसों की तंगी थी हालांकि उनके सपने काफी बड़े थे। बताया जाता है कि उन्होंने एनडीए, पॉलिटेक्निक और सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षाएं। लेकिन वह असफल रहे। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और फिर जज्बे के साथ आगे बढ़े।
ठुकरा दिया था करोड़ों का ऑफर
बताया जाता है कि एक दिन एक कंपनी की ओर से उन्हें काम करने के लिए 107 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। हालांकि, उन्होंने इस धनराशि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे छात्रों को मेरी जरूरत है। उन्होंने कहा था कि शिक्षण का मतलब मेरे लिए पैसा कमाना नहीं बल्कि छात्रों के जीवन को बदलना है।
