विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार से पहले महंगाई की मार: सुहागनगरी में 10 रुपये प्रति किलो महंगा कांच, नई दरें कल से लागू

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:26 PM (IST)

त्योहारों के मौसम में फिरोजाबाद में कांच उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं। नेचुरल गैस की कीमतों में 40% की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कांच उत्पादों की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि

  2. नेचुरल गैस 40 प्रतिशत महंगी होने से उत्पादन लागत बढ़ी

  3. 5 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें, निर्यातकों की चिंता बढ़ी

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। त्योहार के सीजन में कारखानों में बनने वाले कांच उत्पादों पर महंगाई छा गई है। पिछले तीन माह में नेचुरल गैस 40 प्रतिशत तक महंगे के कारण कारखानेदारों ने कांच पर 10 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि करने का निर्णय ले लिया है, जो पांच अक्टूबर से लागू हो जाएगी। इससे शहर के निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है।
शहर में एक दर्जन से अधिक माउथ ब्लोइंग इकाइयों में विदेशों में निर्यात होने वाले कांच के सजावटी उत्पाद बनते हैं। कांच उत्पादन में नेचुरल गैस का सबसे अधिक खर्चा होता है। गेल गैस लि. ने एक अक्टूबर की देर शाम उद्यमियों को 15 दिन की खपत के आधार पर 51.35 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से बिल भेजे गए। इसमें पिछले पखवाड़े की अपेक्षा गैस की दरों में 5.66 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि होने से उद्यमियों में खलबली मची हुई है।

गैस महंगी होने के बाद कारखानेदारों ने दरों में वृद्धि का लिया निर्णय

कारखानेदारों का कहना है कि तीन माह में नेचुरल गैस 40 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है, जिससे कांच उत्पादन काफी महंगा हो गया है। निर्यातकों का कहना है कि एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के लिए बिल पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांच उत्पाद निरंतर महंगे होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आधार में नाम अपडेट के लिए UIDAI की नई SOP जारी: अब हर बदलाव के लिए अलग प्रक्रिया और शपथपत्र

पांच अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें, निर्यातकों को भेजा गया संदेश

कारखानेदारों की ओर से 16 मार्च को 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। अब पांच अक्टूबर से 10 रुपये की दोबारा बढ़ोतरी किए जाने का संदेश भेजा गया है, जिससे निर्यात कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। एक्सपोर्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव दीक्षित, महासचिव सरवर हुसैन, कोषाध्यक्ष गगन सचदेवा सहित अन्य निर्यातकों ने कांच की दरों में वृद्धि किए जाने पर चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc