विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: एका उप डाकघर में 2.32 करोड़ का गबन, पूर्व उप डाकपाल पर FIR

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:28 PM (IST)

फिरोजाबाद के एका उप डाकघर में 2.32 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है, जिसमें तत्कालीन उप डाकपाल रवि प्रकाश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एका उप डाकघर में 2.32 करोड़ रुपये का गबन।

  2. पूर्व उप डाकपाल रवि प्रकाश राठौर पर मुकदमा दर्ज।

  3. टूंडला गबन मामले में भी रवि प्रकाश मुख्य आरोपी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका उप डाकघर में 2.32 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है। 21 अप्रैल 2021 से 13 अप्रैल 2022 के बीच हुए इस घपले की जानकारी अधिकारियाें का अब आकर हुई। इसके बाद तत्कालीन कार्यवाहक उप डाकपाल पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह वर्ष 2025 में टूंडला उप डाकघर में हुए 2.67 करोड़ के गबन में भी मुख्य आरोपित है। पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

एका के मामले में बताया गया है कि कई बार बड़ी धनराशि को कैश इन ट्रांजिट (पेमेंट साइड) में दर्शाया गया। अधिकांश प्रविष्टियों में धनराशि को निरीक्षक डाकघर शिकोहाबाद उपमंडल दीनदयाल गुप्ता ने एका थाने में तत्कालीन उप डाकपाल एका रवि प्रकाश राठौर निवासी टापा खुर्द कोटला रोड थाना उत्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

21 अप्रैल 2021 से 13 अप्रैल 2022 के बीच का मामला

इस मुकदमे में उन्होंने कहा है कि रवि प्रकाश ने वहां उपडाकपाल के पद पर कार्य करते हुए कई बार बड़ी धनराशि को कैश इन ट्रांजिट (पेमेंट साइड) में दर्शाया। अधिकांश प्रविष्टियों में रकम को एका उपडाकघर के लेखा कार्यालय में भेजा जाना दिखाया गया। जबकि यह धनराशि न तो जसराना स्थित लेखा कार्यालय भेजी गई और न ही अन्य किसी शाखा को प्राप्त हुई। इस तरीके से 2.29 करोड़ रुपये सरकारी धन का गबन किया गया।

वर्ष 2025 में टूंडला में हुए 2.67 करोड़ के गबन में भी है आरोपित

इसके अलावा खाताधारकों की 3.05 लाख रुपये की रकम भी हड़प ली। तहरीर में अलग-अलग तारीखों पर हुई वित्तीय प्रविष्टियों का विवरण दिया गया है। इसमें खाताधारकों के खातों से संबंधित रकम का ब्योरा भी शामिल है। इंस्पेक्टर एका राजेश कुमार पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले देश पर कुर्बान हुआ अलीगढ़ का 'लाल' करन चौधरी, कुपवाड़ा में गोली लगने से मृत्यु

यह भी पढ़ें- क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य ने बताई दीपदान के महत्व की कहानी

डाक विभाग से जुड़े कर्मियों के अनुसार रवि प्रकाश के खिलाफ 12 मार्च 2025 को टूंडला थाने में भी 2.67 करोड़ रुपये का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसे निलंबित भी कर दिया गया। वह तभी से फरार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।