क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य ने बताई दीपदान के महत्व की कहानी
कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर) को मनाई जाने वाली देव दीपावली का महत्व बताया गया है, जब भगवान विष्णु के जागने ...और पढ़ें

देव दीपावली।
HighLights
देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है।
भगवान विष्णु के जागने पर देवी-देवता दीप जलाते हैं।
भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया, विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखकर गंगाघाट, यमुना व अन्य धार्मिक स्थलों पर दीप दान करेंगे। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चर्तुमास की निद्रा से जागते हैं और चतुर्दशी के दिन भगवान शिव और सभी देवी-देवता काशी में आकर दीप जलाते हैं। इसी कारण से काशी में इस दिन दीपदान का अधिक महत्व माना गया है।
भगवान विष्णु के निद्रा से जागने पर देवी-देवता जलाते दीप
ज्योतिषाचार्य हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है, क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था। वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे।
इसलिए इस दिन देवता अपनी प्रसन्नता को दर्शाने के लिए गंगा घाट पर आकर दीपक जलाते हैं। इसी कारण से इस दिन को देव दीपावली के रूप मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा और देवदीपावली का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।
इसलिए दीपदान का माना जाता है अधिक महत्व
वैष्णव मत में इस कार्तिक पूर्णिमा को बहुत अधिक मान्यता मिली है, क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया था इस पूर्णिमा को महाकार्तिकी भी कहा गया है। यदि इस पूर्णिमा के दिन भरणी नक्षत्र हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है अगर रोहिणी नक्षत्र हो तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है।
इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चंद्रमा और बृहस्पति हों तो यह महापूर्णिमा कहलाती है। कृतिका नक्षत्र पर चंद्रमा और विशाखा पर सूर्य हो तो “पद्मक योग” बनता है, जिसमें गंगा स्नान करने से पुष्कर से भी अधिक उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।