विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में जयमाला के बाद दूल्हे की हरकत से टूटी शादी, मैरिज होम से थाने पहुंचा मामला

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में देवोत्थान एकादशी पर एक शादी में जयमाला के बाद दूल्हे की हरकत से हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे पर कमरे में दूसरी युवती को बुलाकर फोटो खिंचवाने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. जयमाला के बाद दूल्हे पर दूसरी युवती संग फोटो का आरोप।

  2. दुल्हन ने दूल्हे की हरकत पर शादी करने से किया इनकार।

  3. विवाद बढ़ने पर मामला थाना उत्तर पुलिस तक पहुंचा।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को गोपाल मैरिज होम में चल रही शादी की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर दूसरी युवती को कमरे में बुलाने और उसके साथ फोटो खिंचवाने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला थाना उत्तर पहुंचा, जहां पुलिस दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार, एटा निवासी कन्या पक्ष अपनी बेटी की शादी के लिए फिरोजाबाद आया था। दूल्हा आकाश थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारकापुरी का निवासी बताया गया है।

शुक्रवार रात गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के कैमरामैन फोटो खींच रहे थे।

इसी दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने कैमरामैनों को कमरे से बाहर कर दिया और एक अन्य युवती को अंदर बुला लिया। आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ फोटो खिंचवाता रहा। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन ने नाराजगी जताई और दूल्हे के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए।

थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। आपसी बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता की मृत्यु, ससुरालीजन घर में ताला लगाकर भागे

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।