विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथों में मेहंदी लगाए, लाल जोड़ा पहन बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, प्रेमिका के साथ भाग गया दूल्हा

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:01 PM (IST)

फिरोजाबाद में शादी के दिन दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया, जिससे दुल्हन बरात का इंतजार करती रह गई। 

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दूल्हा शादी के दिन प्रेमिका को लेकर भागा।

  2. दुल्हन बरात का इंतजार करती रह गई, शादी टूटी।

  3. पंचायत में शादी का खर्च लौटाने पर सहमति बनी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एक तरफ दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए, लाल जोड़े पहने बरात आने का इंतजार कर रही थी। वहीं, दूल्हा प्रेमिका को लेकर लापता हो गया। ऐसे में शादी टूट गई।

सुबह लड़की वालों के घर पहुंचकर दूल्हे के पिता ने माफी मांगी। थाने में हुई पंचायत में शादी का खर्चा लौटाने पर सहमति बनी। दुल्हन के लिए अब दूसरे वर की तलाश की जा रही है।

देर शाम तक नहीं पहुंची बरात

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवती का विवाह एटा के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। बुधवार को शादी होनी थी, लेकिन देर शाम तक बरात नहीं पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगों को चिंता हुई। पिता ने वर पक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने बरात लाने से मना कर दिया।

रात में दुल्हन के पिता ने थाने पहुंच कर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। गुरुवार को गांव में पंचायत हुई।

प्रेमिका के संग फरार हो गया दूल्हा

लड़का पक्ष ने बताया कि दूल्हा अपनी मौसी की बेटी को लेकर चला गया है। इस कारण बरात नहीं आ सकी। दूल्हे के छोटे भाई ने कोर्ट मैरिज कर ली है। सबसे छोटा भाई मानसिक रूप से कमजोर है।

ऐसे में उसके साथ शादी करने से दुल्हन ने मना कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वर पक्ष शादी में हुए खर्च की भरपाई करने को तैयार हो गया है।

दुल्हन के परिवार की सहमति से उसके लिए दूसरे वर की तलाश की जा रही है। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'शोले' स्टाइल में प्रेमिका की शादी का विरोध! संभल में मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, 2 घंटे तक चला ड्रामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।