विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में दिवाली से पहले मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात, 72 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:39 AM (IST)

फिरोजाबाद के जैन मंदिर तिराहे पर 72 करोड़ की लागत से बन रहा फ्लाईओवर दिवाली से पहले यातायात के लिए ...और पढ़ें

सीएल जैन कॉलेज के निकट निर्माणाधीन फ्लाई ओवर : जागरण

सीएल जैन कॉलेज के निकट निर्माणाधीन फ्लाई ओवर : जागरण

HighLights

  1. दिवाली से पहले फिरोजाबाद फ्लाईओवर पर सफर शुरू होगा।

  2. 72 करोड़ की लागत से बन रहा पुल अंतिम चरण में।

  3. यह फ्लाईओवर शहर में जाम की समस्या को कम करेगा।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिवाली से पहले जैन मंदिर तिराहे पर बन रहे फ्लाईओवर पर सफर की सौगात मिलेगी। पुल निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। डामरीकरण के साथ ही रंगाई पुताई का काम भी शुरू हो गया है। पुल पर यातायात चालू होने से जाम की समस्या का समाधान होगा।
शहर के जैन मंदिर तिराहे पर 72 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। पुल का निर्माण अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, इसे सितंबर 2026 में पूरा करने का लक्ष्य था। समय सीमा गुजर गई है, हालांकि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने पुल का 97 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा किया है।

कार्यदायी संस्था का दावा है कि अक्टूबर के आखिर में यानी दिवाली से पहले पुल पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सर्विस रोड की मरम्मत का काम कराया जाएगा। काम को जल्द पूरा करने के लिए दिन-रात काम कराया जा रहा है।

ये काम रह गया है शेष

जैन मंदिर के पास स्लैब पड़े चुके हैं। अब इन्हें आपस में जोड़ने के साथ ही तार कसने का काम किया जाना है। इसके साथ ही इस हिस्से में दीवार बननी है। हाईवे से पुल को जोड़ने का काम शेष है। वर्तमान में पुल पर डामरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार की रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है। दीवार के ऊपर प्लास्टिक सीट लगाने के साथ ही लाइटें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कारखानेदारों ने दिया झटका, चूड़ी-बोतल और कांच प्रोडक्ट्स महंगे; गेल गैस दरों में बढ़ोत्तरी बनी वजह

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक रूल्स ताक पर: 200 चालान के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, फिरोजाबाद में उड़ी नियमों की धज्जियां

फ्लाईओवर के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। छह से सात प्रतिशत काम शेष है, जिसे इस महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। अक्टूबर के आखिर में फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

-

जीतेश कुमार, अवर अभियंता उत्तर राज्य सेतु निगम