फिरोजाबाद में फैशल खान ने अपनाया हिंदू धर्म, अब कहलाएंगे ईशान जाट; पूर्वजों को भी बताया सनातनी
फिरोजाबाद में 19 वर्षीय फैशल खान ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम ईशान जाट रख लिया है। उन्होंने दस्तावेजों में ...और पढ़ें

धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र: स्वयं द्वारा
HighLights
फैशल खान ने हिंदू धर्म अपनाकर ईशान जाट नाम रखा।
फिरोजाबाद में डीएम कार्यालय में नाम बदलने का शपथ पत्र दिया।
युवक ने अपने पूर्वजों को भी हिंदू बताया, घर वापसी की।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सनातन धर्म में आस्था रखते हुए 19 वर्षीय युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया। फैशल खान से वह ईशान जाट बन गया। युवक ने दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने के लिए डीएम कार्यालय में शपथ पत्र सौंपा है। युवक का कहना है कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे, किसी कारण से उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। हिंदू धर्म अपनाकर उन्होंने घर वापसी की है।
आवास विकास कालोनी निवासी फैशल खान 11वीं पढ़ते हैं। उनके पिता सलीम खान की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। कालोनी में वह अपनी मां निखत परवीन के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि 25 जुलाई को उन्होंने टूंडला के उलाऊ खेड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करके हिंदू धर्म अपनाया है। अपना नाम भी ईशान जाट रख लिया है।
उनका कहना है कि उनके पूर्वज सनातनी थे, लेकिन किसी कारण से उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। यह जानकारी उसके माता-पिता ने ही उसको दी थी। बचपन से ही हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और पूजा-पाठ में उनकी रुचि रही है।
इसी आस्था के चलते उन्होंने स्वेच्छा से घर वापसी की है। उन्होंने 29 सितंबर को जारी शपथपत्र डीएम कार्यालय में जमा करने का दावा किया है। युवक का कहना है कि शपथपत्र के जरिए उन्होंने अपने दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने की मांग की है।
क्षेत्रीय सभासद पंचम सिंह ने भी युवक के हिंदू धर्म में वापसी की पुष्टि की है। वहीं डीएम संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि उनके सामने इस तरह का कोई शपथ पत्र नहीं आया है, हो सकता है कि कार्यालय में जमा किया हो।
