विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में दूसरी युवती के साथ कमरे में फोटो खिंचवा रहा था दूल्हा, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:30 PM (IST)

फिरोजाबाद में देवोत्थान एकादशी पर एक शादी में उस समय हंगामा हो गया जब वरमाला के बाद दूल्हा एक अन्य युवती के साथ कमरे में फोटो खिंचवाते हुए पाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वरमाला के बाद दूल्हा अन्य युवती संग फोटो खिंचवाते दिखा।

  2. दुल्हन ने दूल्हे के रवैये से नाराज होकर शादी तोड़ी।

  3. थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर गोपाल मैरिज होम में चल रही शादी की खुशियां वरमाला के बाद शनिवार सुबह हंगामे में बदल गईं। दूल्हे के एक युवती के साथ कमरे में फोटो खिंचवाने से दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी से इन्कार कर दिया।

बात बढ़ी तो दुल्हन और उसके पक्ष के लोग थाना उत्तर पहुंच गए। वहां कई घंटे चली पंचायत में तय हुआ कि अब शादी नहीं होगी और कोई पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेगा। इसके बाद दूहा और दुल्हन बिना शादी के अपने-अपने घर चले गए।

एटा निवासी युवती की शादी शहर के द्वारिकापुरी निवासी युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को शादी समारोह का आयोजन धूमधाम से गोपाल मैरिज होम में हुआ। वरमाला के बाद फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन के फोटो मैरिज होम के कमरे में खींच रहे थे। मंडप के नीचे फेरों की तैयारी चल रही थी। सुबह पांच बजे दूल्हे की पूर्व में परिचित युवती कमरे में पहुंची और दुल्हन से बाहर जाने के लिए कहते हुए फोटोग्राफर से फोटो खींचने के लिए कहा।

युवती दूल्हे के साथ फोटो खिंचा रही थी, तभी दुल्हन ने हंगामा करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इससे शादी की खुशियां धरी रह गईं। रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

सुबह 10 बजे दोनों पक्षों में दूल्हा पक्ष द्वारा सामान और रुपये वापस किए जाने की बात पर समझौता हो गया। दूल्हा पक्ष का कहना है कि युवती और युवक एक साथ नाेएडा में काम करते थे। युवती शादी में शामिल होने आई थी।

दुल्हन को गलतफहमी हो गई थी। वहीं दुल्हन का कहना था कि दूल्हे का रवैया ठीक नहीं था। उसके युवती से पहले से संबंध थे। इंस्पेक्टर उत्तर थाना रवि त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: 15 घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, लगुन समारोह में मची भगदड़; तीन झुलसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।