विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: 15 घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, लगुन समारोह में मची भगदड़; तीन झुलसे

By Neelesh KumarEdited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 21 Nov 2026 08:52 PM (IST)

फिरोजाबाद के रसूलपुर में 220 किलोवोल्ट की पावर ग्रिड लाइन से लोहे की वस्तु टकराने से 15 घरों में करंट दौड़ गया। एक शादी समारोह के दौरान छत पर मौजूद दो युवक और एक बालक झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करंट लगने से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करंट लगने से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

HighLights

  1. रसूलपुर में 220 किलोवोल्ट पावर लाइन से हादसा हुआ।

  2. लोहे की वस्तु टकराने से 15 घरों में करंट फैला।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रसूलपुर के मोहल्ला शांति नगर में एक बार फिर शनिवार शाम को 220 किलो वाेल्ट की पावर ग्रिड लाइन की रेंज में लोहे की किसी वस्तु के आने से 15 घरों में करंट दौड़ गया। एक घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। छत पर मौजूद दो युवक व एक बालक झुलसकर घायल हो गए। इससे घर में चीख पुकार मच गई। युवकों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले 20 सितंबर को करंट दौड़ने से चार बच्चे झुलस गए थे, जिसमें तीन की मृत्यु हो गई थी। सोफीपुर से रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद बिजली घर तक 220 किलोवाेल्ट की पावर ग्रिड लाइन आई है। शांतिनगर में कई घर इस लाइन के नीचे बने हुए हैं। मोहल्ला निवासी सुभाषचंद्र सविता के घर में रविवार को बेटे अंकुश का लगुन सगाई का कार्यक्रम है। घर में मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था।

घर की छत पर उनका 26 वर्षीय बेटा विकास, 20 वर्षीय भतीजा धर्मेंद्र और 12 वर्षीय पौत्र अभी मौजूद थे। शनिवार शाम साढ़े छह बजे 220 किलो वोल्ट लाइन का करंट तेज धमाके के साथ 15 घरों में दौड़ गया। इससे घरों के बिजली के मीटर जल गए। कुछ घरों में विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा। छत पर मौजूद दोनों युवक और अभी झुलस गए। इसके साथ ही छत पर बनी दीवार में दरार आ गई।

हादसे के बाद स्वजन में चीख पुकार मच गई, मोहल्ले के लोग भी दहशत में आ गए। अभी की हालत सामान्य होने पर उसे क्षेत्र के ही निजी डाक्टर को दिखा गया। पार्षद अजब सिंह शंखवार स्वजन के साथ विकास और धर्मेंद्र को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।

दोनों युवकों की हालत सामान्य है। ट्रामा सेंटर पहुंचकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी ली। आशंका जताई जा रही है कि लोहे की कोई वस्तु के 220 किलोवाेल्ट की पावर ग्रिड लाइन की रेंज में आने से हादसा हुआ है। सीओ ने बताया कि दोनों युवकों और बालक की हालत सामान्य है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।